मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में 42 प्रतिशत राशन दुकानों में नियमित राशन और 25 प्रतिशत दुकानों में मुफ्त राशन मिलने वाले राशन नहीं पहुंच पाए हैं। राशन दुकान संचालकों के द्वारा नियमित राशन की अग्रिम राशि का भुगतान नहीं करने के कारण परिवहन ठहरा हुआ है। इस वजह से जिले के करीब दो लाख से ज्यादा ही हितग्राही प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार जिले में सवा तीन लाख से ज्यादा प्राथमिक परिवार कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति व्यक्ति नियमित राशन उचित दर पर तथा 5 किलो प्रति व्यक्ति पीएमजीकेएवाय के आवास योजना के तहत मुफ्त राशन दिया जाता है। सितंबर माह का भी आवंटन जारी होने के बाद वितरण शुरू हो चुका है। लेकिन अब तक पीएमजीकेएवाय के तहत 75 प्रतिशत राशन दुकानों तक पहुंचा है । वहीं नियमित राशन के आवंटन का 58 प्रतिशत परिवार ही सुनिश्चित हो पाया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा के उपार्जन के लिए गुरुवार को पंजीयन शुरू हो जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरे के उपार्जन के लिए किसान घर बैठे स्वयं के मोबाइल या कम्प्यूटर से पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा किसानों के लिए निशुल्क व सशुल्क पंजीयन की व्यवस्था भी की गई है ।निर्धारित लिंक पर जाकर स्वयं मोबाइल से या कंप्यूटर ग्राम पंचायत ,जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय के साथ-साथ कियोस्क सेंटर, एमपी ऑनलाइन से भी सशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष बातचीत कर एक सामान्य व्यक्ति हिन्दी को किस तरह समझ, अपने जीवन में एक भाषा का क्या मतलब है इस पर विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
हिन्दी दिवस पर विशेष बातचीत मे हिन्दी भाषा की प्रासंगिकता,अग्रेंजी भाषा बच्चो के विकास मे कितनी बांधा,हिन्दी साहित्य को बढने वालो की कमी को कैसा देखते हैं आप,कई राज्यों ने मेडिकल और इंजिनीयर की बढाई हिन्दी में शुरू की है इस पर विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, केंद्रीय भूजल बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने जिले में बढ़ते भूजल दोहन पर जिला प्रशासन को अलर्ट करते हुए रिचार्ज सिस्टम के उपचार सुझाए हैं ।जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई योजनाओं में पानी के स्त्रोतों पर सतही प्लानिंग को लेकर असंतोष जताया है। केंद्रीय भूजल बोर्ड भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राकेश सिंह और युवा वैज्ञानिक कमलेश बिरला ने नेशनल इक्विफर मैपिंग एवं मैनेजमेंट प्लान की रिपोर्ट में जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के सामने प्रस्तुत की। जिसमें जिले के 11 ब्लॉक की भौगोलिक स्थिति और भूगर्भीय हालातों पर रिसर्च के आधार पर छिंदवाड़ा ब्लॉक को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। यहां रिचार्ज सिस्टम की अपेक्षा दोहन अधिक होना बताया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में ग्रामीण, दूरदराज अंचल व शहर से कुल 62 आवेदन पहुंचे। जिसमें जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन व संबंधित अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुए थे।अतिवृष्टि के कारण फसल बर्बादी को लेकर मुआवजा ,आर्थिक सहायता ,अति गरीब रेखा कि सूची में नाम जोड़ने, पेंशन दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान आवंटित करने, बैंक से ऋण दिलाने, शिक्षक के पद पर नियुक्ति दिलाने आदि से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत किए गए।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, भोपाल की घटना को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन ने सभी स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आरटीओ को निर्देश दिए हैं। दरअसल मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षाकी। पार्किंग, आवाज पशु,ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित करने के लिए दिए गए निर्देशों के परिपालन में हुए कार्यो की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों ने पेश की । इस दौरान भोपाल में हुई घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर सुमन ने आरटीओ निशा चौहान को निर्देश दिया है। वही सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
निरंतर चल रहा बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर जिले के निचले इलाकों पर ध्यान देने की बात कही है। वहीं जिले में कहीं-कहीं 115 से 200 मीमी तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिले में 24 घंटों के दौरान 65 मिमी रिश दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जून माह से लगातार चल रही बारिश का दौर फिलहाल अभी भी निरंतर जारी है। जिसके कारण जिले के नदी नालों के साथ-साथ डैम भी लबालब भर चुके हैं। यही स्थिति जिले के माचागोरा डैम की बनी हुई हैं। दरअसल जुलाई और अगस्त माह की बारिश में ही लबालब हुए माचागोरा बांध से अब सितंबर में भी बारिश जारी होने से चार गेट खोल कर पानी छोड़ने की स्थिति बन गई है। सोमवार से जारी बारिश के चलते मंगलवार को माचागोरा बांध से चार गेट खोल कर पानी छोड़ना पड़ा है। चार गेट से करीबन 600 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। जबकि लगातार बारिश और पेच नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लगभग कितना ही पानी प्रति सेकेंड की दर से डेम छोड़ा जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
