मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, केंद्रीय भूजल बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने जिले में बढ़ते भूजल दोहन पर जिला प्रशासन को अलर्ट करते हुए रिचार्ज सिस्टम के उपचार सुझाए हैं ।जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई योजनाओं में पानी के स्त्रोतों पर सतही प्लानिंग को लेकर असंतोष जताया है। केंद्रीय भूजल बोर्ड भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राकेश सिंह और युवा वैज्ञानिक कमलेश बिरला ने नेशनल इक्विफर मैपिंग एवं मैनेजमेंट प्लान की रिपोर्ट में जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के सामने प्रस्तुत की। जिसमें जिले के 11 ब्लॉक की भौगोलिक स्थिति और भूगर्भीय हालातों पर रिसर्च के आधार पर छिंदवाड़ा ब्लॉक को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। यहां रिचार्ज सिस्टम की अपेक्षा दोहन अधिक होना बताया है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।