मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जून माह से लगातार चल रही बारिश का दौर फिलहाल अभी भी निरंतर जारी है। जिसके कारण जिले के नदी नालों के साथ-साथ डैम भी लबालब भर चुके हैं। यही स्थिति जिले के माचागोरा डैम की बनी हुई हैं। दरअसल जुलाई और अगस्त माह की बारिश में ही लबालब हुए माचागोरा बांध से अब सितंबर में भी बारिश जारी होने से चार गेट खोल कर पानी छोड़ने की स्थिति बन गई है। सोमवार से जारी बारिश के चलते मंगलवार को माचागोरा बांध से चार गेट खोल कर पानी छोड़ना पड़ा है। चार गेट से करीबन 600 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। जबकि लगातार बारिश और पेच नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लगभग कितना ही पानी प्रति सेकेंड की दर से डेम छोड़ा जा रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
