मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में 42 प्रतिशत राशन दुकानों में नियमित राशन और 25 प्रतिशत दुकानों में मुफ्त राशन मिलने वाले राशन नहीं पहुंच पाए हैं। राशन दुकान संचालकों के द्वारा नियमित राशन की अग्रिम राशि का भुगतान नहीं करने के कारण परिवहन ठहरा हुआ है। इस वजह से जिले के करीब दो लाख से ज्यादा ही हितग्राही प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार जिले में सवा तीन लाख से ज्यादा प्राथमिक परिवार कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति व्यक्ति नियमित राशन उचित दर पर तथा 5 किलो प्रति व्यक्ति पीएमजीकेएवाय के आवास योजना के तहत मुफ्त राशन दिया जाता है। सितंबर माह का भी आवंटन जारी होने के बाद वितरण शुरू हो चुका है। लेकिन अब तक पीएमजीकेएवाय के तहत 75 प्रतिशत राशन दुकानों तक पहुंचा है । वहीं नियमित राशन के आवंटन का 58 प्रतिशत परिवार ही सुनिश्चित हो पाया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।