प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में ग्रामीण, दूरदराज अंचल व शहर से कुल 62 आवेदन पहुंचे। जिसमें जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन व संबंधित अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुए थे।अतिवृष्टि के कारण फसल बर्बादी को लेकर मुआवजा ,आर्थिक सहायता ,अति गरीब रेखा कि सूची में नाम जोड़ने, पेंशन दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान आवंटित करने, बैंक से ऋण दिलाने, शिक्षक के पद पर नियुक्ति दिलाने आदि से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत किए गए।
