मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, भोपाल की घटना को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन ने सभी स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आरटीओ को निर्देश दिए हैं। दरअसल मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षाकी। पार्किंग, आवाज पशु,ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित करने के लिए दिए गए निर्देशों के परिपालन में हुए कार्यो की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों ने पेश की । इस दौरान भोपाल में हुई घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर सुमन ने आरटीओ निशा चौहान को निर्देश दिया है। वही सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
