मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सर्वर डाउन होने और पोर्टल की तकनीकी खामियों के चलते जिले में राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। अन्नोत्सव के पहले दिन बुधवार को महा ट्रिपन हजार हितग्राहियों को राशन का वितरण हो पाया है ।हालांकि आंकड़ा प्रदेश में अन्य जिलों की तुलना में बेहतर है। लेकिन नवंबर माह की शुरुआत से ही राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावित हुई है। पिछले माह भी हितग्राहियों को राशन के लिए लंबी कतार में खड़े रहने पर कर दो से 3 दिन तक राशन दुकानों के चक्कर काटने पड़ गए थे। वहीं बुधवार को भी दिसंबर माह के अनुसार की शुरुआत हो चुकी है। दोपहर के बाद से सर्वर डाउन होने की वजह से राशन वितरण की रफ्तार धीमी पड़ गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के किसान अब रबी सीजन में फसलों में उपयोग होने वाले खाद के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे थे। उसी को लेकर जिले के सभी सरकारी समितियों में किसानों को उनकी रबी की आवश्यकता अनुसार नगद में यूरिया मिलेगा कृषि उपसंचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बुधवार को 2 रैंक यूरिया से 4 टन यूरिया प्राप्त हुआ है। इसका भंडारण जिले के सभी मार्कफेड गोदाम सेवा सहकारी समिति और पंजीकृत निजी उर्वरक विक्रेताओं के गोदाम में कर दिया गया है। आगामी 2 दिनों में एक इफको और कोरोमंडल कंपनी से भी 4 हजार यूरिया और एनएफएल कंपनी से 1 रन से 3 हजार टन डीएपी जिले को प्राप्त होगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बिगड़े रिजल्ट, कॉलरशिप में देरी सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयमें पर गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। बरहाल विश्वविद्यालय की गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। छात्र महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने काली पट्टी बांधकर सीएम के विरोध में ऐलान किया। वही छात्र महासंघ की जिला अध्यक्ष रेशमा खान ने के नेतृत्व में दर्जनों छात्राएं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंची जहां कलेक्ट्रेट के नाम ज्ञापन सौंपते हुए छात्राओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया। बरहाल विश्वविद्यालय की गति दिलाने, विद्यार्थियों की समस्या को हल करने, बिगड़े रिजल्ट को सुधारने सहित पांच सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

गरमेटा कॉलोनी में रात्रि 12 बजे 1 दिन के अंतराल में आ रहे नल पहाड़ी क्षेत्र और कड़ाके की ठंड में रात्रि में पानी भरने को मजबूर है क्षेत्रवासी एक नल से 6 परिवार के लोग भरते हैं ना आए दिन होते हैं विवाद वाल्व लगाने की की गई मांग अमरवाड़ा गरमेंटा कॉलोनी के रहवासियों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है अरे वासियों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है वहीं क्षेत्र में एक-दो दिन के अंतराल में नल आते हैं और पूरी कॉलोनी में आधी कॉलोनी नल चलते हैं और आधी कॉलोनी के नलों में पानी नहीं आता है जिसकी वजह से रह वासियों में आक्रोश है इस कॉलोनी में सब मजदूर वर्ग के लोग कार्य करते हैं जिन्हें सुबह से काम पर जाना पड़ता है लेकिन देर रात तक पानी के लिए मशक्कत करना पड़ता है यहां के रहवासियों ने बताया कि हमारी कॉलोनी की मुख्य समस्या है कि हमारे क्षेत्र में पानी रात्रि में 12:00 बजे नलों में आता है और कल कड़ाके की ठंड में हम पानी भरते हैं जिसकी वजह से हमें काफी दिक्कतें होती हैं दूसरी और यह क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र है और चारों और खेत बने हुए हैं जिसकी वजह से भी ठंड अधिक पड़ती है वही पानी भरते भरते रात्रि के 1:00 बज जाते हैं और सभी नालों में पर्याप्त पानी नहीं आता है कुछ नहीं चाहते हैं कुछ बंद रहते हैं वही एक नल से 6 परिवार के लोग पानी भरते हैं जोकि प्रति परिवार केवल पांच बर्तन भरता है और परिवारों के बीच में प्रतिदिन विवाद की स्थिति भी निर्मित होती है विगत दिनों नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद चौरसिया और कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश साहू ने मौके पर जाकर रात्रि 12:00 बजे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां पानी की समस्या है अभी हाल ही में यहां पर अगर दो बाल्व नगर पालिका के द्वारा लगा दिए जाते हैं तो कुछ हद तक यहां पर सभी लोगों को पानी मिल सकता है और सभी नल पर पानी आ सकता क्षेत्रवासियों के द्वारा यहां बाल में लगाने की मांग की जा रही है और अलग-अलग शिफ्ट पर पानी देने की मांग की जा रही है वहीं सांसद प्रतिनिधि विनोद चौरसिया द्वारा नगर पालिका मैं चर्चा कर तत्काल वाल्व लगाने की बात की वही नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा बाल्व में लगाने के लिए गड्ढा खोद दिया गया है लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी यहां पर बाल्व भी नहीं लगाया गया है जल्द से जल्द क्षेत्र वासियों ने वाल्व लगाने की मांग की है अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा

ग्राम सुखारी में हुआ आयोजन

*मुख्यमंत्री श्री चौहान के बिछुआ में प्रस्तावित संभाग स्तरीय कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती पटले और पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने किया विभिन्न स्थलों का निरीक्षण* प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत आगामी 9 दिसंबर को प्रस्तावित संभाग स्तरीय कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल द्वारा आज जिले के विकासखंड बिछुआ मुख्यालय पर हैलीपेड, नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन और जनपद पंचायत के सामने स्थित मैदान में जनसभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण, अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी साथ में थे। कलेक्टर श्रीमती पटले और पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने हैलीपेड स्थल के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी को सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भवन में आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम के आगमन पर निर्धारित मार्ग और सभा स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ।

*मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र ने रबी सीजन में विद्युत व्यवस्था उचित बनाने के दिये निर्देश* छिन्दवाड़ा/ समीक्षा के दौरान कार्यपालन अभियंता अमरवाड़ा ने अवगत कराया कि अमरवाड़ा संभाग के बटकाखापा क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है जिसके सुधार के लिये तत्काल व्यवस्था के अंतर्गत व्ही.सी.बी.लगाकर फीडर पृथक कर अलग-अलग विद्युत प्रदाय करने के निर्देश एस.टी.सी. संभाग को दिये गये जिसका कार्य आगामी 3 दिवस में पूर्ण करने के लिये मुख्य अभियंता ने निर्देश दिये हैं । साथ ही बटकाखापा और हर्रई के उप केन्द्रों में केपेसिटर बैंक लगाने के निर्देश दिये गये हैं जिससे उपकेन्द्र से निकलने वाले फीडरों में लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण हो सके । हर्रई उपकेन्द्र में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृध्दि का कार्य 2 दिन में पूर्ण करने के निर्देश भी दिये गये हैं जिससे हर्रई क्षेत्र में भी लो वोल्टेज समस्या का निराकरण हो सके । वर्तमान में रबी सीजन को देखते हुये विद्युत व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने के लिये मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र द्वारा छिन्दवाड़ा जिले के सभी कार्यपालन अभियंता सहित अधीक्षण अभियंता के साथ गूगल मीट की गई। उन्होंने इस गूगल मीट में खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर बदलने के सख्त निर्देश देते हुये जिस भी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या हो, वहां पर तत्काल में जो व्यवस्था की जा सकती है, करने के लिये निर्देशित किया । समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री के.एस.बिसेन ने बताया कि रबी सीजन में माह अक्टूबर में 326 और माह नवम्बर में 509 इस प्रकार कुल 835 खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर नये ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं। साथ ही 100 के.व्ही.ए.क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की आवश्यकता अधिक होने पर मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र द्वारा जबलपुर स्टोर्स से 25 ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराये गये हैं जिन्हें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों से बदला गया है । गत वर्ष रबी सीजन में परिलक्षित भार के आधार पर छिन्दवाड़ा जिले में इस वर्ष कंपनी ने कार्ययोजना में लगभग 413 नये अतिरिक्त ट्रांसफार्मर छिन्दवाड़ा जिले के लिए स्वीकृत किये हैं जिनकी स्थापना माह दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। इस पर कार्यपालन अभियंता एस.टी.सी. संभाग द्वारा अवगत कराया गया कि 45 ट्रांसफार्मरों की स्थापना की जा चुकी है और शेष बचे ट्रांसफार्मरों की स्थापना का कार्य इसी माह में पूर्ण कर लिया जायेगा जिसका फायदा किसानों को मिलेगा । रबी सीजन में गत वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक बिजली की खपत- वर्तमान में रबी सीजन में कृषि के लिये बिजली की आवश्यकता ज्यादा होती है । अधीक्षण अभियंता श्री के.एस.बिसेन ने बताया कि गत वर्ष इसी माह में 1583.59 लाख यूनिट खर्च हुई थी, जबकि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष माह नवम्बर में 1789.05 लाख यूनिट खर्च हुई है, जो कि गत वर्ष से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है ।

प्रणाम आसन

Transcript Unavailable.

वन जी.पी.वन बी.सी.योजना के अंतर्गत जिले के 7 विकासखंडों की 21 महिला प्रतिभागियों का 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न =========================================== सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) इमलीखेडा छिन्दवाड़ा में वन जी.पी.वन बी.सी.योजना के अंतर्गत जिले के विकासखंड सौंसर, पांढुर्णां, मोहखेड़, चौरई, अमरवाड़ा, तामिया और बिछुआ की 21 महिला प्रतिभागियों ने 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज संस्थान में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक श्री संजय सोनारे के मुख्य आतिथ्य और म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री निर्मल कुमार कटरे की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ । सेंट आरसेटी के निर्देशक श्री प्रमोद पटले ने बताया कि अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रकाश भंडारे के निर्देशानुसार म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ 30 नवंबर को किया गया तथा आज अंतिम दिन को सभी प्रतिभागियों ने आई.आई.बी.एफ.की ऑनलाइन परीक्षा दी जिसमें सभी सफल हुईं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाली सभी महिलायें स्व-सहायता समूह से जुडी हैं और एक ग्राम पंचायत से एक बैंक सखी को बी.सी.का प्रशिक्षण दिया गया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये और सभी ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे । समापन कार्यक्रम के बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक श्री अक्षय देशपांडे द्वारा सभी प्रतिभागियों का साक्षात्कार लेकर उनकी आई.डी.बनाई गई ।