मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बिगड़े रिजल्ट, कॉलरशिप में देरी सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार दोपहर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयमें पर गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। बरहाल विश्वविद्यालय की गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। छात्र महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने काली पट्टी बांधकर सीएम के विरोध में ऐलान किया। वही छात्र महासंघ की जिला अध्यक्ष रेशमा खान ने के नेतृत्व में दर्जनों छात्राएं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंची जहां कलेक्ट्रेट के नाम ज्ञापन सौंपते हुए छात्राओं ने सड़क पर बैठकर धरना दिया। बरहाल विश्वविद्यालय की गति दिलाने, विद्यार्थियों की समस्या को हल करने, बिगड़े रिजल्ट को सुधारने सहित पांच सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
