मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के किसान अब रबी सीजन में फसलों में उपयोग होने वाले खाद के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे थे। उसी को लेकर जिले के सभी सरकारी समितियों में किसानों को उनकी रबी की आवश्यकता अनुसार नगद में यूरिया मिलेगा कृषि उपसंचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बुधवार को 2 रैंक यूरिया से 4 टन यूरिया प्राप्त हुआ है। इसका भंडारण जिले के सभी मार्कफेड गोदाम सेवा सहकारी समिति और पंजीकृत निजी उर्वरक विक्रेताओं के गोदाम में कर दिया गया है। आगामी 2 दिनों में एक इफको और कोरोमंडल कंपनी से भी 4 हजार यूरिया और एनएफएल कंपनी से 1 रन से 3 हजार टन डीएपी जिले को प्राप्त होगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
