सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) इमलीखेडा छिन्दवाड़ा में वन जी.पी.वन बी.सी.योजना के अंतर्गत जिले के विकासखंड सौंसर, पांढुर्णां, मोहखेड़, चौरई, अमरवाड़ा, तामिया और बिछुआ की 21 महिला प्रतिभागियों ने 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज संस्थान में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक श्री संजय सोनारे के मुख्य आतिथ्य और म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री निर्मल कुमार कटरे की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ । सेंट आरसेटी के निर्देशक श्री प्रमोद पटले ने बताया कि अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रकाश भंडारे के निर्देशानुसार म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ 30 नवंबर को किया गया तथा आज अंतिम दिन को सभी प्रतिभागियों ने आई.आई.बी.एफ.की ऑनलाइन परीक्षा दी जिसमें सभी सफल हुईं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाली सभी महिलायें स्व-सहायता समूह से जुडी हैं और एक ग्राम पंचायत से एक बैंक सखी को बी.सी.का प्रशिक्षण दिया गया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये और सभी ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे । समापन कार्यक्रम के बाद इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक श्री अक्षय देशपांडे द्वारा सभी प्रतिभागियों का साक्षात्कार लेकर उनकी आई.डी.बनाई गई ।

कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की जिला स्तरीय तकनीकी समिति की अध्यक्ष श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के मिनी संवाद कक्ष में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारी व सदस्य, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, उप संचालक पशुपालन, उप संचालक उद्यानिकी, कृषि वैज्ञानिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित और जिले के प्रगतिशील कृषक विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित ने बताया कि बैठक में जिले की खरीफ व रबी फसलों को दृष्टिगत रखते हुये खरीफ वर्ष 2023 और रबी वर्ष 2023-24 के लिए प्रति हेक्टेयर फसलवार अल्पावधि एवं मध्यावधि ऋणमान तय किये गये। तय किये गये ऋणमानों में विशेष रूप से बढ़ाकर खरीफ की फसल में धान सिंचित का ऋणमान 38771 रूपये, कपास सिंचित का ऋणमान 48318 रूपये, मूंगफली असिंचित का ऋणमान 39207 रूपये और मूंग असिंचित 29857 रूपये का ऋणमान निर्धारित किया गया। इसी प्रकार रबी की फसलों में गेंहू सिंचित का ऋणमान 38675 रूपये, मसूर असिंचित का ऋणमान 30633 रूपये और अलसी सिंचित का ऋणमान 33658 रूपये निर्धारित किया गया !

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले की कृषि उपज मंडी में इन तीनों मक्की की आवक बढ़ गई है। साथ ही चोरई कृषि उपज मंडी हरे में भी मक्का सहित अन्य उपज की बंपर आवक रही है। इसके बावजूद कृषि उपज मंडी चौराहे में आने वाले किसानों के ढेर अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा है। इन दिनों चल रही मक्के की बंपर आवक के बीच किसान मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। साथ ही यहां पर कर्मचारियों की कामकाज पर भी सवालिया निशान है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में ठंड के तेवर नरम पड़ गए हैं ।जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई हैं। वहीं दिनों के साथ रात का पारा भी उछल गया है। जिले में अधिकतम पारा 28.2 डिग्री वही न्यूनतम पारा 12.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में ठंड के तेवर अभी नरम ही रहेंगे। वही जिले में आने वाले दिनों में बादलों की मौजूदगी के चलते अधिकतम पारा जहां नीचे आएगा ,वही न्यूनतम पारा 2-3 डिग्री तक उछल सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

*ग्राम सुखारी में जन अभियान परिषद द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को नशा ना करने का संदेश दिया गया* *अमरवाड़ा*- जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल के निर्देशन विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया के मार्गदर्शन में विकासखंड के ग्राम सुखारी में जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था प्रगति सोपान समिति द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर दीवार लेखन किया गया परामर्शदाता अंशुल जैन के द्वारा ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलवाई गई एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और समय धन शरीर की बर्बादी के बारे में बताया । दीवार लेखन के माध्यम से नशा मुक्त अभियान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता अंशुल जैन नवांकुर संस्था प्रगति सोपान समिति के एमएसडब्ल्यू छात्र नीरज कुशवाहा मुकेश कुशवाहा राजकुमारी वर्मा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य ग्रामवासी मौजूद रहे

छिंदवाड़ा जिला समन्वयक पवन सहगल के निर्देशन व विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया के मार्गदर्शन में विकासखंड के ग्राम सुखारी में जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था प्रगति सोपान समिति द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसको लेकर दीवार लेखन किया गया परामर्शदाता अंशुल जैन के द्वारा ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलवाई गई एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और समय धन शरीर की बर्बादी के बारे में बताया ।

अमरवाड़ा के ग्राम लाटगाव में हुआ आयोजन। जल संरक्षण हेतु दिलाया संकल्प अमरवाड़ा- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल के कुशल मार्गदर्शन में एव विकासखण्ड समन्वयक वंदना राकेसिया के सहयोग से जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर सन्स्था अनुपम प्रगति शिक्षा समिति अमरवाड़ा द्वारा जल सम्बर्धन एवं जल संरक्षण के लिए अमरवाड़ा के सेक्टर क्रमांक 1 के ग्राम लाटगाँव मे रैली निकाली गई और चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासन की सतत विकास के लक्ष्य अंतर्गत आने वाले 17 लक्ष्यों में बनाई गई 9 थीम में एक प्रमुख थीम " बाल हितैषी पँचायत" पर भी ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। जिसमें बच्चो के हितों की जानकारियां भी प्रदान की गई। साथ ही ग्राम को नशामुक्त करने हेतु संकल्प दिलाया गया। जिसमें मेंटर राजेश तिवारी, CMCLDP के विद्यार्थियों के साथ नवांकुर समिति अनुपम प्रगति शिक्षा समिति के सदस्य एवं सेक्टर प्रभारी जय कुमार साइलवार का प्रमुख योगदान रहा। इस आयोजन में ग्रामवासियों के साथ बैजन्ती लांझीवार, दिलीप सिंगारे, कन्हैया जावरे, कुँवर शाह उइके ने विशेष सहयोग दिया।

"सशस्त्र सेना झंडा दिवस" आज 7 दिसम्बर सशस्त्र सेना झंडा  दिवस है। इसका उद्देश्य देश की सेनाओं मे सेवा दे रहे जवानों और जो देश की सर्वोच्च सेवा मे देश के लिए शहीद हुए उनकी विधवा पत्नीयो , उनके परिजनों,  भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के पुर्नवास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने व उनके कल्याण के लिए यह योजना पर व्यय किया जाता है। आज हमारे साथ (पूर्व वायुसैनिक) K.S.सिगोतिया सर जो इंडियन वेटंरस आॅर्गनाइजेशन के जिला अध्यक्ष है। आज मोबाइलवाणी के साथ विशेष बातचीत कर सशक्त सेना झंडा दिवस पर विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।