मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सर्वर डाउन होने और पोर्टल की तकनीकी खामियों के चलते जिले में राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। अन्नोत्सव के पहले दिन बुधवार को महा ट्रिपन हजार हितग्राहियों को राशन का वितरण हो पाया है ।हालांकि आंकड़ा प्रदेश में अन्य जिलों की तुलना में बेहतर है। लेकिन नवंबर माह की शुरुआत से ही राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावित हुई है। पिछले माह भी हितग्राहियों को राशन के लिए लंबी कतार में खड़े रहने पर कर दो से 3 दिन तक राशन दुकानों के चक्कर काटने पड़ गए थे। वहीं बुधवार को भी दिसंबर माह के अनुसार की शुरुआत हो चुकी है। दोपहर के बाद से सर्वर डाउन होने की वजह से राशन वितरण की रफ्तार धीमी पड़ गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।