मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा से नैनपुर ट्रेन को लेकर गेट कन्वर्जन के लिए कार्य सुस्त है। जिसके कारण अभी भी ऐसा काम पूरा नहीं हो पाया है। दरअसल गेज कन्वर्जन के कारण सालों से बंद पड़ी छिंदवाड़ा- जबलपुर, छिंदवाड़ा- मंडला ट्रेन का शुरू होना मुश्किल है। इस ट्रेक में अब भी चौरई से भोमा के बीच चल रहे इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। वहीं अभी इलेक्ट्रिशियन के लिए लगने वाले कॉल ही नहीं लग पाए हैं। चौरई से सिवनी के बीच अब भी पोल फाउंडेशन का काम चल रहा है। जिसके कारण दिसंबर माह में यह काम पूरा होना मुश्किल है। ऐसे में नए साल में ट्रेन चलाए जाने का दवा एक बार फिर गलत साबित होता नजर आ रहा है। वही छिंदवाड़ा से मंडला तक वे गेट कन्वर्जन के बाद चौरई से सिवनी भोमा के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन का काम नहीं होने के कारण ट्रेन चल पाना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सर्द हवाओं ने जिले में महज 24 घंटों में ही रात का पारा 13.5 से 8.2 डिग्री तक लुढ़का दिया है ।वही दिन में भी हवाओं में ठंडक का एहसास करा दिया है। सर्द तेज हवाओं ने दिन का पारा 26 डिग्री ला दिया है। वही सर्द हवाओं ज्यादा समय तक बनी रहने की संभावना कम है। इसके पीछे विशेषज्ञों का मानना है कि, पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार से बादलों की आवाजाही तेज हो सकती है ।इसी दौरान आगामी सप्ताह की शुरुआती 2 दिन सोमवार व मंगलवार को जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। फिलहाल मौसम खुलते ही कड़ाके की ठंड का एहसास भी देखने को मिल सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप पप्पू साहू ने किया पदभार ग्रहण संस्था में एमएससी एमकॉम की संकाय शुरू कराना मेरी पहली प्राथमिकता - प्रदीप साहू अमरवाड़ा नगर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप साहू पप्पू को मनोनीत किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार अमरवाड़ा के शासकीय स्नातक महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व ब्लॉक संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं जिला सह संयोजक प्रदीप पप्पू साहू को बनाया गया है उनकी इस नियुक्ति पर उनके इष्ट मित्रों शुभचिंतकों ने बधाई दी है साथ ही उन्होंने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार माना प्रदीप साहू ने महाविद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया इस मौके पर शासकीय स्नातक महाविद्यालय द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदीप पप्पू साहू ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं का सहयोग करना है उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए साथ ही महाविद्यालय में जल्द ही एमएससी और एमकॉम की संकाय शुरू कराना मेरी प्रमुख प्राथमिकता है इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण साहू दिलीप नेमा भुवन मालवीय पप्पू विश्वकर्मा चंचलेश साहू प्राचार्य डॉ शिवचरण मेश्राम प्रोफेसर डॉ आर एन झारिया,, सहित संस्था के सभी स्टाफ मौजूद रहा।

जिले में हो रही जोरदार तैयारियां

हस्त उत्तानसान

विज्ञान यात्रा प्रदर्शनी में पहुंचे बी एस डब्ल्यू एवं एम एस डब्ल्यू के छात्र

Transcript Unavailable.

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्टर श्रीमती पटले ने झंडा दिवस निधि में दिया दान ========================================== सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्टर एवं जिला सैनिक बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शीतला पटले से आज जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जया ज़ेवियर (से.नि.), कल्याण संयोजक श्री राजेश पाटिल, एनसीसी कैडेट और पूर्व सैनिकों ने मिलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पटले ने झंडा दिवस निधि में दान दिया और सभी नागरिकों से भी अधिकाधिक राशि झंडा दिवस निधि में दान कर सैनिकों के प्रति अपनी कर्तज्ञता का परिचय देकर कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में योगदान देने की अपील की। इसके बाद जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों ने पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेटों के साथ छोटे समूह में छिंदवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में जाकर नागरिकों को झंडा लगाया और दान प्राप्त किया । छिंदवाड़ा के नागरिकों द्वारा इस नेक कार्य के लिए बढ़-चढ़कर राशि दान करने पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के बिछुआ में प्रस्तावित संभाग स्तरीय कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती पटले और पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने किया विभिन्न स्थलों का निरीक्षण ========================================== प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत आगामी 9 दिसंबर को प्रस्तावित संभाग स्तरीय कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल द्वारा आज जिले के विकासखंड बिछुआ मुख्यालय पर हैलीपेड, नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन और जनपद पंचायत के सामने स्थित मैदान में जनसभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण, अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी साथ में थे। कलेक्टर श्रीमती पटले और पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने हैलीपेड स्थल के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी को सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भवन में आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम के आगमन पर निर्धारित मार्ग और सभा स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ।

बाबा साहेब को किया याद