आजादी के अमृत महोत्सव पर इंजीनियरिंग सेमिनार आयोजित
भीम आर्मी भारत एकता मिशन का ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा गठन
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड बिछुआ में जनसेवा अभियान में स्वीकृति पत्र वितरित करने साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी के साथ अन्य योजनाओ की जानकारी दी।जहां उन्होंने पेसा कानून लागू किया है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। वहीं मध्यप्रदेश में पेसा कानून लागू के किस तरीके से उसका उपयोग किया जाता है। इसको लेकर भी उन्होंने जानकारी दी है। यह प्रदेश के 89 विकासखंड में लागू होगा। आदिवासी समुदाय के साथ अन्य वर्ग के लोगों भी ग्राम सभा के सदस्य होंगे। इसके एक्ट के तहत अब गांव के विकास का फैसला भोपाल से नहीं चौपाल से होगा। जिले के बिछुआ जनपद मैदान में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने यह बात कही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की तर्ज पर ही सीएम राइज स्कूलों के शुरू कर दिया है। जिसमें आसपास के क्षेत्रों के आने वाले बच्चों के लिए स्कूल बस सुविधा शुरू कर शुरू करना है। लेकिन पिछले कई महीनों की टेन्डर प्रक्रिया के बाद भी यह मामला सुलझ नहीं पाया है। जिले में 4 सीएम राईज स्कूल है ।जिसमें अब स्कूल बस शुरू नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तकरीबन 3 बार टेंडर प्रक्रिया कर दी है। लेकिन विभाग ने के नियमों के शर्तों के अलावा मार्जिन मनी जैसी अन्य कारण बस ऑपरेटर चलाने के लिए तैयार नहीं है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, बीते 3 दिनों में दिन में शीतलहर जैसी स्थिति हैं। लगातार सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है ।इसके चलते दिन में भी सर्द हवाओं ने पारा भी लुढ़का दिया है जो अब 25.8 डिग्री तो वही रात का पारा 8 डिग्री तक लुढ़का दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने चक्रवाती सिस्टम प्रभावित होने से आगामी 12 दिसंबर व 13 दिसंबर को जिले में कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। दिसंबर महीने में गुरुवार की रात अब तक सबसे ठंडी रात दर्ज की गई हैं। क्लिक करें ऑडियो सुन सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया बिछुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण =========================================================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छिंदवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान बिछुआ में 4 करोड़ 66 लाख 70 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित 30 बिस्तरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया । इस नवनिर्मित भवन में प्रसव से लेकर टीकाकरण तक की सभी स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध रहेंगी । इस केन्द्र में मरीजों की जांच के लिये सभी तरह की आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं । इस भवन के बनने से बिछुआ और आस-पास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधायें मिलने लगेंगी । इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू, पूर्व विधायक श्री रमेश दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के पीएमएवाय (शहरी) योजना के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण और संवाद कार्यक्रम को छिन्दवाड़ा में देखा व सुना गया जिले के 5 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की एक-एक लाख रूपये की राशि के सांकेतिक चैक और 2 पूर्ण आवासों के गृहप्रवेश की चाबी की गई प्रदाय =========================================== प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शासन व्दारा आज मंदसौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पीएमएवाय (शहरी) योजना के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण और संवाद के साथ ही भूमिपूजन कर हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया । नगर निगम छिन्दवाड़ा व्दारा इस कार्यक्रम को देखने व सुनने की व्यवस्था एफडीडीआई इमलीखेड़ा चौक छिन्दवाड़ा में की गई थी जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के जिले के 572 हितग्राहियों को 552 लाख रूपये की राशि का वितरण किया गया। साथ ही 500 आवासों का भूमिपूजन और 250 आवासों का गृहप्रवेश कराया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के संवाद कार्यक्रम का मंदसौर से लाईव टेलीकास्ट के दौरान जिले के 5 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि एक-एक लाख रूपये के सांकेतिक चैक और 2 पूर्ण आवासों के गृहप्रवेश की चाबी मुख्य अतिथि के हाथों से प्रदान की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री विजय पाण्डे, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री शेषराव यादव, पार्षद श्रीमती गरिमा दामोदर, सर्वश्री रोहित पोफली, जगेन्द्र अल्डक व माईकल पहाड़े, नगरपालिक निगम के आयुक्त श्री राहुल सिंह व कार्यपालन यंत्री श्री ईश्वरसिंह चंदेली, गणमान्य नागरिक और अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाले निशुल्क का यूनिफार्म के मामले में अब तक यह तय नहीं हो पाया है। कि यूनिफॉर्म कौन कब से तैयार करेगा और यह कब तक बनकर तैयार होगी ।इसके पहले अधिकारियों का कहना था कि, महिला स्व सहायता समूह के जरिए यूनिफॉर्म को तैयार किया जाएगा लेकिन यह प्रक्रिया भी अब तक चल ही रही है। दरअसल जिले में शासकीय स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म मिलते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से यह यूनिफार्म विद्यार्थियों को नहीं मिल पाई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
