मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में चक्रवाती तूफान का असर जिले के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है ।जिला मुख्यालय सहित जिले भर में बादलों का डेरा जम गया है। वह एक शाम को कई स्थानों पर बूंदाबांदी और बौछारें भी पड़ी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को मंगलवार को भी जिले में कई कई बारिश की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों में ऐसे ही मौसम रहने के साथ ही हल्की कोहरा छा सकता है। बारिश होने के कारण जिले में अधिकांश तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। लेकिन बादलों के चलते न्यूनतम पारा उछल सकता है।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले मे धान की खरीदी शुरू हुए 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अपनी उपज लेकर खरीदी केन्द्र पहुचने वाले किसानो की संख्या बहुत कम ही है। चार खरीदी केंद्र में तो अब तक खरीदी भी शुरू नहीं हो पाए हैं वहीं धान उपार्जन के लिए आठ खरीद केंद्र बनाए गए हैं जिसमें हजार एमपी के आसपास धान की खरीदी हो पाई है ऑनलाइन पंजीयन करा चुके किसानों को समय समय पर मैसेज भेजकर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है खरीदी केंद्र से खरीद गए अनाज के परिवहन व भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र जामदार का पांढुरना में हुआ आगमन।जाम नदी संरक्षण एवं संवर्धन यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे उपाध्याक्ष।जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष का छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना आगमन पर जिला समन्वयक पवन सहगल जिले के सभी विकासखंड समन्वयकों ने कीया उनका भव्य दिव्य तरीके से स्वागत।जिसके पश्चात उत्कृष्ट विद्यालय पांढुरना में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें उपाध्यक्ष ने सीएमसीएलडीपी के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों नवांकुर समितियों के सदस्यों से गतिविधियों के संबंध में चर्चा की और अपने संबोधन में कहां की मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हैं। पांढुर्णा और सौसर की समितियों और विद्यार्थियों ने किया अभिनन्दन।

छात्रा शोभना डेहरिया, से समाज कार्य पर हुई विशेष मुलाकात।

की पहचान क्या है? कर्मचारी राज्य बीमा योजना के माध्यम से श्रमिक किस तरीके से इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकता है। साथ ही किसी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी किस तरीके से पहचान बनाकर लाभ प्राप्त कर सकता है। और परिवार के सदस्यों को इस योजना से किस तरीके से जोड़ा जा सकता है ।इसी को लेकर आज हमारे साथ छात्र कुमार सारंग ढगे ने मोबाइल वाणी पर विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के एसपी विवेक अग्रवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक लेते हुए पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित अपराधों के निराकरण के लिए पुलिस अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस समयावधि में अपराधों का निराकरण न होने पर जवाबदार अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में एसपी विवेक अग्रवाल ने पिछले दिनों गठित गंभीर अपराधों की जांच रिपोर्ट के साथ लंबित अपराधों की समीक्षा की ।उन्होंने महिला संबंधित अपराधों के निकाल साथी ने अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में उत्तर सर्द हवाओं से जिले में सिहरन पैदा करने वाली ठंड पड़ रही है ।वहीं न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं गुरुवार की रात का पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम पारा 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। चक्रवाती तूफान के चलते बादलों की आवाजाही बढ़ी है ।जिससे जिससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हल्की उछाल दर्ज की जा रही है ।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में आगामी दिनों में बदलाव के साथ ही बारिश की संभावना बढ़ी है। वहीं मौसम साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

विश्व मानवाधिकार दिवस पर डॉ अनुप सिंग सर के साथ विशेष बातचीत

Download | | Get Embed Code

भुजंगासन

वीर ही घोषणा करते हैं, इसलिये मैं घोषणावीर हूं- मुख्यमंत्री श्री चौहान ========================================== प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ के मुख्य कार्यक्रम स्थल जनपद मैदान में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि मैं जब भी छिंदवाड़ा आता हूं तो कुछ लोगों को बड़ी तकलीफ होती है कि ये छिंदवाड़ा क्यों आते हैं । वे यह भी कहते हैं कि घोषणावीर आ गये । उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता मुझे बार-बार बुलाती है तो मैं बार-बार आता हूं। मैं घोषणावीर हूं, क्योंकि वीर ही घोषणा करते हैं । मैं जो भी घोषणा करता हूं, उसका पालन भी करता हूं। बिछुआ में मैंने 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की घोषणा की थी और घोषणा करने के बाद इस भवन का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया था तथा आज इस नवनिर्मित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का मेरे द्वारा लोकार्पण भी किया गया । यह कार्य कोई सच्चा घोषणावीर ही कर सकता है ।