मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में उत्तर सर्द हवाओं से जिले में सिहरन पैदा करने वाली ठंड पड़ रही है ।वहीं न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं गुरुवार की रात का पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम पारा 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। चक्रवाती तूफान के चलते बादलों की आवाजाही बढ़ी है ।जिससे जिससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हल्की उछाल दर्ज की जा रही है ।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में आगामी दिनों में बदलाव के साथ ही बारिश की संभावना बढ़ी है। वहीं मौसम साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
