मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के एसपी विवेक अग्रवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक लेते हुए पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित अपराधों के निराकरण के लिए पुलिस अधिकारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस समयावधि में अपराधों का निराकरण न होने पर जवाबदार अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में एसपी विवेक अग्रवाल ने पिछले दिनों गठित गंभीर अपराधों की जांच रिपोर्ट के साथ लंबित अपराधों की समीक्षा की ।उन्होंने महिला संबंधित अपराधों के निकाल साथी ने अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
