मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, बीते 3 दिनों में दिन में शीतलहर जैसी स्थिति हैं। लगातार सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है ।इसके चलते दिन में भी सर्द हवाओं ने पारा भी लुढ़का दिया है जो अब 25.8 डिग्री तो वही रात का पारा 8 डिग्री तक लुढ़का दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने चक्रवाती सिस्टम प्रभावित होने से आगामी 12 दिसंबर व 13 दिसंबर को जिले में कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। दिसंबर महीने में गुरुवार की रात अब तक सबसे ठंडी रात दर्ज की गई हैं। क्लिक करें ऑडियो सुन सकते हैं।
