मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया बिछुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण =========================================================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छिंदवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान बिछुआ में 4 करोड़ 66 लाख 70 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित 30 बिस्तरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया । इस नवनिर्मित भवन में प्रसव से लेकर टीकाकरण तक की सभी स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध रहेंगी । इस केन्द्र में मरीजों की जांच के लिये सभी तरह की आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं । इस भवन के बनने से बिछुआ और आस-पास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधायें मिलने लगेंगी । इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू, पूर्व विधायक श्री रमेश दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
