विद्यापतिनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित एक्स रे मशीन पिछले एक साल से बंद हैं। मशीन बंद होने के कारण रोगी बाजार में एक्सरे कराने को विवश हैं। जिनके पास रुपये नहीं होता वे निराश होकर मरीज को वापस घर ले जाते है। एक्स रे मशीन कब चालू होगा, इसकी जानकारी चिकित्सा प्रभारी देने की स्थिति में नहीं हैं। बता दें कि विद्यापतिनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साधन-संसाधन का घोर अभाव है। यहां वर्षों से चिकित्सक की भारी कमी रही है। खासकर महिला चिकित्सक कई वर्षों से अस्पताल में नियुक्ति नहीं हुई हैं। महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण क्षेत्र की महिला मरीजों को छोटी-मोटी तकलीफ में भी अनुमंडल अस्पताल या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। पुरूष चिकित्सकों से इलाज कराने में महिलाएं परहेज करती हैं। संसाधन व चिकित्सक की कमी झेल रहे अस्पताल में पिछले साल चालू हुआ एक्सरे केंद्र का अनुबंध समाप्त हो जाने से मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और दवाई की कमी की मार तो लोगों को पहले से ही झेल रहे थे। अब एक्सरे मशीन बंद होने के कारण अस्पताल महत्वहीन हो गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मदन कुमार ने बताया कि अनुबंध का नवीकरण नहीं होने से एक्स रे केंद्र को बंद कर दिया गया है। जिससे रोगियों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि एक्सरे बन्द होने से अस्पताल तक पहुंचने वाले रोगियों में काफी कमी आई है। बहुत जल्द सुविधा फिर से शुरू की जाएगी।

समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड पर अवस्थित भोला टॉकीज रेलवे गुमटी संख्या 53 ए पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्दी शुरु हो के लिए समस्तीपुर के विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार आज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री से विधान मंडल सत्र के दौरान हीं व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की। डॉ तरुण ने भोला टॉकीज गुमटी अकसर बंद रहने के कारण आम जनों एवम व्यावसायिक गतिविधियों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया और बताया की भारत सरकार के रेल विभाग द्वारा इससे जुड़ी प्रक्रिया के साथ पुल निर्माण के लिए केंद्रीय अंश की राशी के आवंटन की सूचना बिहार सरकार को सौंप दी है। उपमुख्यमंत्री ने डॉ तरुण को आश्वस्त किया है की अतिशीघ्र विभागीय कार्य कर पुल निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बागमती नदी के नामापुर घाट पर बन रहे उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कार्य का स्थल निरक्षण विधायक महेश्वर हजारी ने किया।इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की पड़ताल करने के साथ स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य की देख रेख करने की सलाह दी।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत होते हुए उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया।मौके पर मुखिया राम विनोद ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष गोपाल साह आदि थे।

कल्याणपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सीओ शशि रंजन के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के हल्का कर्मचारी की बैठक हुई। जिसमें पंचायत सरकार भवन के लिए प्राथमिकता से भुमि चिन्हित कर अभिलंब रिपोर्ट करने व अपने अपने पोषक क्षेत्र में आधार सीडिंग इत्यादि राजस्व संबंघित काय निष्पादन करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।मौके पर राजस्व कर्मचारी कंचन कुमार, श्वेता कुमारी, चंदन कुमार, मनीष कुमार, शशि कुमार सहित अन्य हल्का कर्मचारी उपस्थित थे।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड 4 में स्थित मुख्य सड़क से गांव में जाने वाली सड़क पर पानी लगता था।जिससे लोगो को आवागमन में परेशानी होती है।स्थानीय ममता देवी,अमृत ठाकुर,रवि ठाकुर ने बताया की डरोरी मंदिर से गांव में जाने वाली सड़क के स्व कंतू ठाकुर के घर के पास पानी लग जाता है।बताया गया है की वहा से गुजर रहे नल जल का पाइप टूटे जाने से पानी का लीकेज होता है।जिससे पानी लगने की समस्या महीने से था।स्थानीय लोगों ने मोबाइल वाणी पर अपनी पीड़ा व्यक्त किया था।जिसके बाद मोबाइल वाणी के पत्रकार पीयूष पुष्कर ने अविलंब वार्ड सदस्य रूबी देवी को मामले से अवगत कराते हुए इसको सुधार करने की पहल की।तत्काल वार्ड सदस्य रूबी देवी,वार्ड सचिव रजनीश ने नल जल के पाइप के लीकेज को ठीक करा दिया।जिससे सड़क पर पानी लगने की समस्या खत्म हो गई।वही आवागमन सुदृढ़ हो गया।मोबाइल वाणी के पहल पर 48 घंटे के अंदर कार्य होने को लेकर मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोरमार पंचायत के वार्ड 4 में स्थित मुख्य सड़क से गांव में जाने वाली सड़क पर पानी लगता है।जिससे लोगो को आवागमन में परेशानी होती है।स्थानीय ममता देवी,अमृत ठाकुर,रवि ठाकुर ने बताया की डरोरी मंदिर से गांव में जाने वाली सड़क के स्व कंतू ठाकुर के घर के पास पानी लग जाता है।बताया गया है की वहा से गुजर रहे नल जल का पाइप टूटे जाने से पानी का लीकेज होता है।जिससे पानी लगने की समस्या महीने से है।लेकिन कोई इसका सुधी लेने को तैयार नहीं है।जिससे आवागमन में स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है।

साथियों गर्मी का मौसम आने वाला है और इसके साथ आएगी पानी की समस्या। आज की कड़ी में हम आपको बता रहे है कि बरसात के पानी को कैसे संरक्षित कर भूजल को बढ़ाने में हम अपना योगदान दे सकते है। आप हमें बताइए गर्मियों में आप पानी की कौन से दिक्कतों से जूझते हैं... एवं आपके क्षेत्र में भूजल कि क्या स्थिति है....

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में सांसद प्रिंस राज ने पीएमजीएसवाई योजना से कुशियारी चौक से परना होते हुए डरोरी जीरो माइल तक नव निर्मित सड़क का उद्घाटन किया।सड़क का निर्माण कुल 499.335 लाख की राशि से 6.35 किमी निर्माण हुआ है।इधर कलौंजर से सैदपुर हाट तक जाने वाली सड़क का फीता काट कर शिलान्यास किया।सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई योजना से कराई जाएगी।सड़क की लंबाई 8.60 किमी है।वही सांसद ने कहा की क्षेत्र का समुचित विकास उनके प्राथमिकता में शामिल है।मौके पर विनय कुमार चौधरी ,पूर्व मुखिया विजय शर्मा,चकमेहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा,मनोज ठाकुर आदि मौजूद थे।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोमनाहा, हजपुरवा, कलौंजर पंचायत के विभिन्न गांवो मे बुधवार को सासंद प्रिंस राज ने क्षेत्र भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग क्षेत्र में केंद्र सरकार, सांसद कोटा से बन रही पुल,पुलिया,सड़क की निर्माण कार्य की निगरानी करे।जिससे कार्य गुणवत्ता पूर्ण होगा।कोई कमी होने पर सूचना दे।वही सांसद को लोगो ने जगह जगह स्वागत किया।मौके पर कृष्ण गोपाल शर्मा,विजय शर्मा, ओम प्रकाश कुशवाहा,विनय चौधरी, नीरज भारद्वाज,संगम, गौतम आदि मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के कांचा पंचायत के कांचा चौक स्थित प्रखंड में पहला जीविका भवन बन कर तैयार हुआ है। इस भवन का उद्घाटन संभवतः एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा। जीविका बीपीएम अनिल कुमार चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रखंड में कांचा पंचायत हीं एक मात्र पंचायत है जहां यह जीविका भवन कार्यालय भवन बन कर तैयार हुआ है।उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सभी पंचायत में ऐसा भवन बनाया जाना है। यह काम पायलट परियोजना के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी जगह जीविका समूह का गठन कर उसे प्रोत्साहित करना है। जहां जीविका समूह नहीं बन पाया है,वहां जीविका समूह बनाकर अपने परिवार और गांव के विकास में सहयोग करने के लिए जीविका दीदियों के लिए बैठने व कार्य क्रियान्वयन में जीविका भवन कारगर साबित होगा। वही मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुरे प्रखंड में यह पहली शुरुआत है। जिसका उद्घाटन विधिवत रूप बहुत जल्द किया जाएगा। इस भवन का कार्य युद्ध स्तर पर चला कर पूरा किया गया है। बीते 4 मार्च 2023 को जीविका ग्राम संगठन भवन का शिलान्यास किया गया था। भवन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस भवन का निर्माण मनरेगा के तहत लगभग 17 लाख रुपए से कराया गया है। इस कार्य योजना में 746 मानव दिवस का सृजन है। इस भवन के निर्माण से लगभग 300 से उपर जीविका दीदी लाभान्वित होंगी। जिन्हें अपना कार्य करने एवं बैठक के संचालन हेतु एक कार्यालय भवन उपलब्ध होगा।