लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, मोरवा प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क झील में तब्दील !
सरकारी विद्यालयों में लाकडाउन के आदेश का छूट रहा पसीना
मोहनपुर में दूसरे राज्यों से आए 107 बच्चों का हुआ नामांकन
मोहनपुर में महिला से छेड़खानी के आरोप में एक गिरफतार, गया जेल
कोविद-19 के दौरान कोरोना वायरस नामक महामारी से देश की जनता को बचाने के लिए समुचित सुविधाओं से सम्पन्न सामुदायिक अस्पतालों के निर्माण की आवश्यकता है, समुचित मात्रा में सुरक्षा उपाय, दवा, डाॅक्टर, मेडिकल स्टाफ, किट की आवश्यकता है और हमारी लोकतांत्रिक सरकार व उनके भक्तों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सुझ रही है। यही है संविधान सम्मत लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी हुई सरकार की वास्तविकता। सम्पूर्ण मानवीय मूल्यों को ताक पर राम मंदिर निर्माण जोड़ों पर। देश की जनता एक तरफ कोरोना महामारी से तो कई राज्यों की जनता बाढ़ और वज्रपात से कराह रही है। बिहार सरकार के जनप्रतिनिधियों को चुनाव की जल्दबाजी है। जरा सोचिये और मौका तलाश कर अपनी आवाज बुलंद करिए। बाल संरक्षण भी एक चुनावी मुद्दा है और उसी सामाजिक राजनीतिक प्रयास की वजह से हम आज बाल संरक्षण शब्द का प्रयोग कर पा रहें हैं। इतना हीं नहीं आज कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर बच्चों के जीवन पर हीं तो पड़ा है। इस महामारी की वजह से भी बाल श्रम, बाल विवाह, बाल व्यापार, यौन शोषण और न जाने कितने तरह के अत्याचार बढ़ रहे हैं। किसी भी सरकारी या नीजी अस्पतालों में सामान्य या यों कहें कि कोरोना के इतर किसी बीमारी का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए समुचित सुविधा इन अस्पतालों में नहीं है। समुचित बेड का अभाव है। बिहार की आबादी के हिसाब से बिहार के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कम से कम दो लाख छब्बीस हजार बेड होने चाहिए। लेकिन हमारे इन अस्पतालों में इन बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है और हम चले कभी थाली पीटने, कभी टॉर्च जलाने तो अभी अयोध्या में राम मंदिर बनाने। मैंने तो सिर्फ इतना हीं अर्ज किया है कि देश को कोरोना महामारी से बचानें हेतु और बच्चों को सुरक्षा देने के लिए सबसे पहले अस्पतालों को दुरुस्त करना जरूरी जान पड़ता है, फिर जब हमारे देश की बहुसंख्यक जनता जीवित रहेगी तो भगवान राम का मंदिर भी बन जाएगा। इस बुनियादी सबालों में राजनीति इसलिए दिखती है कि इस देश में संविधान और लोकतंत्र को मजाक समझने वाले कुछ लोग/समूह वर्षों पुरानी असमानता, गैरबराबरी और अन्याय पर आधारित समाज की यथास्थिति बनाए रखना चाहते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिलाधिकारी समस्तीपुर का कोविड-19 जांच प्रतिवेदन पटना से प्राप्त है और रिपोर्ट नेगेटिव है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रेलवे प्रशासन ने गाड़ियों के निर्बाध परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडलीय सभा कक्ष " मंथन " के प्रथम तल पर एक आपतकालीन कन्ट्रोल रूम तैयार किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि किसी भी आपातस्थिति या सेनेटाईजेशन आदि कार्य के लिए अगर मुख्य कन्ट्रोल कक्ष को बन्द करने की परिस्थिति आती है तो वैकल्पिक कन्ट्रोल कक्ष का प्रयोग कर मंडल में गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित किया जा सके । इस वैकल्पिक कन्ट्रोल कक्ष में भी गाड़ियों के परिचालन के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया करवाये गये हैं ।
बाल श्रम, बाल विवाह, यौन शोषण, बच्चों का खरीद फरोख्त बढ़ा है। प्रवासी मजदूर और स्थानीय कामगारों को रोजगार छीन जाने की वजह से परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। हिंसा का वातावरण तैयार करने में हमारी लोकतांत्रिक सरकार हर कोशिश कर रही है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्या व्यापक बनती जा रही है। आज राज्य और केन्द्र सरकारों नें आमजन को मरने मारने के लिए छोड़ दिया है। चुनाव का खतरा भी सामने है। बाढ़ की विभीषीका भी हमारे सामने है। उस पर वज्रपात की मार और सामाजिक अन्याय वाली सत्ता की मार।
सतर्क रहें और सावधानी बरतें - हरिवंश, कपि शिव शिक्षा सेवाश्रम ने चलाया कोरोना जागरूकता अभियान समस्तीपुर। कोरोना वायरस के प्रकोप से लोग दहशत में हैं, लॉक डाउन और खौफ के साए में किसी तरह जीवन बसर कर रहे है। मगर सरकार जनता को कोरोना से निजात दिलाने की जगह उसे उसके हाल पर छोड़ चुनावी बिसात बिछाने में जुट गई है। कपि शिव शिक्षा सेवाश्रम के सचिव हरिवंश कुमार ने उक्त बातें कोरोना जागरूकता अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा आम आदमी ही नहीं बड़े बड़े लोग अभिनेता, नेता, अधिकारी, कर्मचारी व मंत्री सब सिर्फ लापरवाही के कारण कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इसलिए सुरक्षा के उपायों की अनदेखी बिल्कुल नहीं करें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डबल इंजन वाली सुशासन की सरकार में मनरेगा, जल जीवन हरियाली मिशन, नल जल योजना आदि मे व्यापक पैमाने पर लूट खसोट, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, खजाने से अवैध निकासी के रूप में बंदरबांट किया जा रहा है। उक्त बातें रविवार को राष्ट्रीय जनता दल समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष राजेंद्र साहनी ने कहीं। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला राजद मुख्य प्रवक्ता सौरभ चौधरी ने बताया कि सड़क की जर्जर हालात और सरकार की उपेक्षा से आक्रोशित जनता ने रंजीतपुर में झील बनी सड़क पर धान रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
