रेलवे प्रशासन ने गाड़ियों के निर्बाध परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडलीय सभा कक्ष " मंथन " के प्रथम तल पर एक आपतकालीन कन्ट्रोल रूम तैयार किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि किसी भी आपातस्थिति या सेनेटाईजेशन आदि कार्य के लिए अगर मुख्य कन्ट्रोल कक्ष को बन्द करने की परिस्थिति आती है तो वैकल्पिक कन्ट्रोल कक्ष का प्रयोग कर मंडल में गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित किया जा सके । इस वैकल्पिक कन्ट्रोल कक्ष में भी गाड़ियों के परिचालन के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया करवाये गये हैं ।
