जरुरत मंद लोगों की मदद करना कर्तव्य है : राम नारायण राम भजन सेवा संस्थान बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड स्थित राम नारायण राम भजन सेवा संस्थान के द्वारा प्रखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय महेश्वर सिंह जी का तीसरा पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विगत दिनों चीन के गलवान क्षेत्र में वतन के परवानों की शहादत पर मौन धारण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तत्पश्चात प्रखंड क्षेत्र के अन्नदाता किसान गोष्टी का संक्षेप में किसानों को आने वाले समय में कृषि कार्य के बारे में राम नारायण राम भजन स्वतंत्रता सेनानी के सचिव सह पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रत्नेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा गुण बताया गया. साथ ही  प्रखंड क्षेत्र के छोटे दुकानदार,  कुटीर उद्योगों का सृजन कर आम जीवन जीने के लिए संस्थान द्वारा ऋण उपलब्ध कराकर गरीबों को आर्थिक तंगी से दूर करने का स्रोत का वर्णन  करते हुए ऋण उपलब्ध कराने की बात कही. इस अवसर पर सिंघिया प्रखंड के उप प्रमुख रोशन सिंह, महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय महेश्वर सिंह के उत्तराधिकारी पुत्र सुनील कुमार सिंह प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता  नजरे आलम सिद्दीकी,पूर्व जिला परिषद सदस्य शिक्षाविद प्रोफेसर जवाहर प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद अनवारुल हक, सब्जी उत्पाद सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीमती काला देवी, मोहम्मद नाजिर खान, आलोक कुमार सिंह, रामपुकार राय, रमेश यादव, शिक्षक निरंजन सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोहम्मद सफ़र उद्दीन, पवन यादव, मोहम्मद छोटे इत्यादि उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे. 

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए फोन एवं सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना अनिवार्य है.

समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड के आलमपुर पंचायत निवासी अजय कुमार बताते हैं कि आरटीएफ चैंपियन उन गरीब मजदूर प्रवासी मजदूर के लिए मोबाइल वाणी द्वारा चलाई गई यह कैंपियन सराहनीय है इससे प्रवासी मजदूर और ग्रामीण मजदूर को मदद मिल सकेगा जिसे परिवार चलाने में कोई परेशानी नहीं होगा

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मुसरी जाने वाली सड़क से ले कर मोहनपुर डोमिनोज़ पिज़्ज़ा के पास के सड़क में कई जगह गड्ढें देखें गये थे, जिसमे बरसात के दिनों में ज्यादा पानी जम जाने के कारण कई बार बाइक एवं व्यक्ति की सड़क दुर्घटना हो जाती थी। बिते दिनों 25 जुलाई को जब इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया और खबर का असर ये हुआ की सम्बंधित विभाग के कर्मियों द्वारा जेसीभी से अब टूटे हुए गड्ढे पर मिटटी और बालू भर कर गड्ढे को बंद किया गया है,मोबाइल वाणी पर चले खबर का ये असर दिखा।

चकसिकन्दर के मुख्य सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से आवागमन हो रही है परेशानी ।

प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के 21वीं जयंती पर देश के वीर शहीद को याद करते हुए नमन किया, साथ ही वीर के माताओं को भी याद किया।

एसएफआई कार्यकर्ता ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई अंचल कमिटी विभूतिपुर के कार्यकर्ताओं ने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कफिल खान कि रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत अपने अपने घरों पर उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि आज से लगभग तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चर्चित ऑक्सीजन कांड में 60 बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हो गई थी। डॉ कफिल खान ने सरकार के कमियों को उजागर करने का काम किया था। उसके बाद यूपी सरकार ने उल्टे डॉ खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल के अंदर बंद कर दिया था। पूरे देश में विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने उन्हें रिहा किया था। मुजफ्फरपुर के चमकी बुखार में उनका अहम योगदान था। पटना जल जमाव में वे जगह जगह कैंप लगाकर लोगों का ईलाज और मुफ्त दवा वितरण किए थे। एन आर सी और सी ए ए के विरोध में देश के अंदर जगह जगह जाकर विरोध प्रदर्शन किए थे। उसके बाद सरकार ने उन पर रासुका लगाकर जेल के अंदर बंद कर दिया। जो लोकतंत्र की हत्या का एक उदाहरण है।एक तरफ कोरोना काल में डॉक्टर एक देश की सीमा लांघकर दूसरे देश में सेवा कर रहे हैं। वहीं अपने देश में एक कुशल डॉक्टर को जेल के अंदर बंद करना केंद्र सरकार के लिए शर्म की बात है।उधर पतैलिया, विभूतिपुर, शाहपुर और बोरिया में जिलमंत्री संतोष कुमार सेंटू, जिला कमिटी सदस्य कंचन कुमारी, वीरेंद्र कुमार, अंचलमंत्री सूरज कुमार, अंचल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार, सौरभ कुमार, मनीषा कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रजनीश कुमार, प्रिंस कुमार आदि ने अपने अपने घरों पर विरोध प्रदर्शन किया। साथही एसएफआई राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर डॉ कफिल खान की रिहाई को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी आवाज को बुलंद कर सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नरहन में युवाओं ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के नरहन पंचायत के बेला गांव में समाजसेवी, युवाओ के द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम पंचायत के समाजसेवी, युवाओ द्वारा कैंडल मार्च निकालकर आयोजित की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक भारत भूमि रहेगी। तब तक कारगिल के युद्ध में शहीद हुए अमर शहीदों को दुनिया याद करेगी। देश के जवान ही देश की शान हैं। देश के लिए शहीद होना हमारा परम कर्तव्य है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजसेवी, युवा पांडव कुमार राय, नितेश कुमार चौरसिया, हेमंत कुमार, हर्ष कुमार, गुलशन कुमार, राहुल कुमार, सोनू कुमार, अंशु कुमार सहित दर्जनों समाजसेवी,युवा मौजूद थे।

विभूतिपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर बनी बांध की स्थिति दयनीय , मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी पर बने बांध की स्थिति लगातार हो रही बारिश से काफी दयनीय हो गई है। जगह-जगह बांध बहकर नदी में समा रहे हैं। खास कर महथी पंचायत से सटे बांध की स्थिति और भी खराब है। जिस तरह बूढ़ी गंडक नदी की जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। अगर इसी तरह जल स्तर में चार से 5 दिन लगातार वृद्धि होती रही तो वह दिन दूर नहीं जिसका लोगों में भय है। अगर जल्द से जल्द बांध की मरम्मत नहीं की जाती है तो किसी भी समय बांध टूट सकती है। बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यहां के लोगों को भी बांध की दयनीय स्थिति देखकर काफी भयभीत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ जगह तो बांध की मरम्मत की गई है। लेकिन कहीं-कहीं आधा बांध भारी बरसात के कारण बह गए हैं। जिससे बांध की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।

सड़क निर्माण कंपनी लापरवाही से डायवर्सन पर चढ़ा पानी लोगों में आक्रोश समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में सड़क निर्माण कर रहे हैं कंपनी का बड़ी लापरवाही का खामियाजा यहां के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। प्रखंड के शाहपुर स्थित बैंती नदी पर बने पुल को सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा तोड़ने के बाद लोगों की आवाजाही के लिए डायवर्शन नहीं बनाया गया। वही नदी की जल स्तर बढ़ने से कई गांवों का सड़क संपर्क पथ टूट गया है। सड़क संपर्क पथ टूटने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा डायवर्शन नहीं बनाने से लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रखंड के सूरौली, गंगोली, राघोपुर, दामोदरपुर, टभका उत्तर, टभका दक्षिण, मंदा, झहुरा सहित कई गांवों के लोगों का संपर्क टूट गया है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। 500 मीटर दूरी आने वाले लोगों को भी 7 से 10 का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वही नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। वही शाहपुर गांव के आसपास के लोगों को दलसिंहसराय जाने के लिए सुगम मार्ग बाधित होने से लोगों को 7 से 8 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।