जरुरत मंद लोगों की मदद करना कर्तव्य है : राम नारायण राम भजन सेवा संस्थान बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड स्थित राम नारायण राम भजन सेवा संस्थान के द्वारा प्रखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय महेश्वर सिंह जी का तीसरा पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विगत दिनों चीन के गलवान क्षेत्र में वतन के परवानों की शहादत पर मौन धारण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तत्पश्चात प्रखंड क्षेत्र के अन्नदाता किसान गोष्टी का संक्षेप में किसानों को आने वाले समय में कृषि कार्य के बारे में राम नारायण राम भजन स्वतंत्रता सेनानी के सचिव सह पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रत्नेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा गुण बताया गया. साथ ही प्रखंड क्षेत्र के छोटे दुकानदार, कुटीर उद्योगों का सृजन कर आम जीवन जीने के लिए संस्थान द्वारा ऋण उपलब्ध कराकर गरीबों को आर्थिक तंगी से दूर करने का स्रोत का वर्णन करते हुए ऋण उपलब्ध कराने की बात कही. इस अवसर पर सिंघिया प्रखंड के उप प्रमुख रोशन सिंह, महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय महेश्वर सिंह के उत्तराधिकारी पुत्र सुनील कुमार सिंह प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नजरे आलम सिद्दीकी,पूर्व जिला परिषद सदस्य शिक्षाविद प्रोफेसर जवाहर प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद अनवारुल हक, सब्जी उत्पाद सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीमती काला देवी, मोहम्मद नाजिर खान, आलोक कुमार सिंह, रामपुकार राय, रमेश यादव, शिक्षक निरंजन सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोहम्मद सफ़र उद्दीन, पवन यादव, मोहम्मद छोटे इत्यादि उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे.
