युवाओं ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के नरहन पंचायत के बेला गांव में समाजसेवी युवा के द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम पंचायत के समाजसेवी युवा द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर समाजसेवी युवा पांडव कुमार राय, नितेश कुमार चौरसिया, हेमंत कुमार, हर्ष कुमार, गुलशन कुमार, राहुल कुमार, सोनू कुमार, अंशु कुमार सहित दर्जनों समाजसेवी युवाओं ने भाग लिया।
नल जल के पानी सप्लाई मे देरी के कारण,को लेकर वार्ड की जनता ने किया सड़क जाम ! मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में पानी के लिए अधिकतर जनता ने सारंगपुर गांव की मुख्य सड़क को जाम कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी पूरी तरह से नल जल योजना पूर्ण नहीं हुई है जिस कारण पानी सप्लाई नहीं मिल रहा है। वार्ड नंबर 5 की वार्ड सदस्य तारा देवी से पूछे जाने पर बताया की टंकी ला कर रखा हुआ है। पाइप लाइन का काम पूरा हो चुका है बरसात के कारण नल नहीं लग पाया है जैसे ही मौसम साफ होता है काम शुरू हो जाएगा। स्थानीय मुखिया मनोज पटेल के कल ही टंकी लगा देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया मौके परधर्मेंद्र कुमार दीपक कुमार भोला जी धीरज कुमार राजा कुमार मोनू कुमार आयुष कुमार अखिलेश कुमार अमित कुमार अरुण कुमार राय आदि उपस्थित थे।
डूब रही धान की फसलों का कृषि समन्वयक ने किया निरीक्षण किया ! जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कोई पहल किसानों में हताशा एवं मायूसी ! नून नदी में जलस्तर बढ़ने एवं स्विस गेट से हो रहे रिसाव तथा बारिश के पानी से धान की फसलों के डूबने की खबर के बाद कृषि विभाग सक्रिय हुआ। विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के तहत सारंगपुर पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायतों के कृषि समन्वयक प्रभात कुमार ने नून नदी के स्विस गेट से हो रहे रिसाव का निरीक्षण किया। इसके साथ ही निरीक्षण करते हुए डूब रही धान की फसलों का जायजा लिया। कृषि समन्वयक प्रभात कुमार ने बताया कि बारिश के पानी से अधिक नून नदी के स्विस गेट से डूब रही धान की फसलों को अधिक ही हानि पहुंच रही है। कृषि समन्वयक द्वारा सरायरंजन स्थित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों से नून नदी के स्विस गेट को अतिशीघ्र बंद करने का आग्रह किया गया। ताकि अब तक डूबने से बची हुई धान की फसलों को बचाया जा सके। इसके बावजूद स्विस गेट के नीचे से हो रहे पानी के रिसाव को अब तक बंद नहीं किया जा सका है। बड़ी मेहनत से लगाई गई धान की फसलों को डूब जाने से मायूस किसानों में भारी आक्रोश का माहौल है।
सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल डूबी किसानों में छायी मायूसी का माहौल ! नून नदी में आई बाढ़ के कारण, नदी की धारा में तैरती नजर आई, मरी हुई गाय एवं पेड़ ! मोरवा प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नून नदी में जल वृद्धि के कारण बाढ़ का दृश्य उत्पन्न हो गया है। नदी की तेज जलधारा में मरी हुई गाय एवं तैरते हुए पेड़ों को देखकर प्रतीत होता है कि भयानक बाढ़ की चपेट में आने वाले मरे हुए जीव एवं पेड़ों को नदी की धारा ने उन्हें समेट लिया है। नदी की अप्रत्याशित जल वृद्धि के कारण सुईस गेट से रिश्ते हुए पानी एवं दिन रात की लगातार बारिश से उत्पन्न हुए जलजमाव के कारण प्रखंड के सैकड़ों किसानों के हजारो एकड़ धान की फसलें पूरी तरह डूब चुकी है।इस बार शुरू से ही बरसात को देखकर किसानों ने बड़े अरमानों से महंगे खाद एवं बीज खरीद कर धान की रोपनी की थी। लगातार भारी बारिश एवं नून नदी में आयी बाढ़ में धान की फसल डूब जाने से किसानों के सारे अरमान चकनाचूर होने लगे हैं। बड़ी मेहनत से लगाई गई धान की फसल डूबने के फलस्वरूप सैकड़ों किसानों में मायूसी छा गई है।
कल्याणपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण किया कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर एवं सैदपुर पंचायत के निचले हिस्सों में बागमती नदी का पानी तेजी से बढ़ रही है इसने कई लोगों का अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर कर दिया है बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए स्थानीय युवाओं ने आगे आया। नेहरू युवा केंद्र समस्तीपूर एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा क्लब सैदपूर के सदस्यों द्वारा यह कदम उठाया गया है इसमें सभी पीड़ित परिवारों को चुरा मीठा आदी खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम किया। युवा स्वयंसेवक पप्पू कुमार, रवि रोशन एवं क्लब के अध्यक्ष एजाज के साथ-साथ युवा समाजसेवी प्रदीप कुमार, जयप्रकाश कुमार, अंकित, चांद, विभेष ,राजकुमार नवीन रंजन मोहम्मद यासीन, रोशन आदर्श सनी आदि मौजूद थे।
पर्यावरण संरक्षण पर विशेषण चर्चा आयोजन बेविनार जूम एप के माध्यम से पीपल नीम तुलसी अभियान पटना बिहार के संस्थापक पर्यावरणविद डॉ धर्मेंद्र कुमार के अध्यक्षता में किया गया जिसमें बिहार के अनेक जिलों से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमी इस बेविनार में शामिल हुए ,जमुई से चंदन सिंह, शिवपूजन सिंह, समस्तीपुर से पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, डॉ वशिष्ठ एवं संजय कुमार बबलू शामिल हुए इस बेविनार में वक्ताओं ने पर्यावरण पर विशेष चर्चा किया, अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण पर ध्यान देने को कहा, आज प्रकृति की कहर ही है कि विश्व कोरोना महामारी से त्राहिमाम है हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ किए हैं उसी का यह परिणाम है हम सभी को प्रकृति के प्रति धरती माता के प्रति कृत संकल्पित होकर धरती को हरा-भरा बनाने को लेकर पेड़ पौधा लगाने होंगे तभी हम सब स्वच्छ हवा ले सकेंगे एवं पर्यावरण को प्रदूषण से निजाद दिला सकेगें
सातनपुर एन एच 28 मार्ग पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। कारण यह है कि सातनपुर स्थित मोहम्मद ओवैस अंसारी के मार्केट के समीप नेशनल हाईवे 28 मुख्य मार्ग नीचे से खोखला होता नजर आ रहा है ।स्थिति यह है कि सड़क के किनारे से लगभग 4 फीट अंदर की ओर मिट्टी कट जाने से खोखला हो गया है वजह वही बरसात का पानी ।बताया जाता है कि खोखले हुए स्थान से पश्चिम की ओर सड़क ऊंची बनी है जब मूसलाधार बारिश होती है तो पानी का तेज बहाव इसी जगह पर आकर गिरती है। अगर कभी कोई मालवाहक ट्रक या पैसेंजर से भरी गाड़ी इस जगह से गुजरती है तो अनजाने में हादसा हो सकता है क्योंकि ऊपर से देखने में सड़क बिल्कुल दुरुस्त दिखाई पड़ती है ।समय रहते विभाग के द्वारा मरम्मत का कार्य नहीं किया गया तो यहां पर कभी भी हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
निशुल्क नाव, प्लास्टिक शीट का वितरण एवं मेडिकल टीम कर रहे भ्रमण आज दिनांक 26 जुलाई को बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के प्रशासनिक व्यवस्थाओं के निरीक्षण की जानकारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी द्वारा दी गई है, दी गई जानकारी के अनुसार ..........
प्रखंड स्तरीय कोरोना जांच केंद्रों से विभिन्न प्रखंडों के 30 कोरोना पॉजिटिव के साथ आज जिले में कुल 34 कोरोना पॉजिटिव मिले आज जिला जन संपर्क पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल 25. जुलाई को....
जुलाई के 31 तारीख को होगा पटना पश्चिमी दीघा पुल का उद्घाटन
