सातनपुर एन एच 28 मार्ग पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। कारण यह है कि सातनपुर स्थित मोहम्मद ओवैस अंसारी के मार्केट के समीप नेशनल हाईवे 28 मुख्य मार्ग नीचे से खोखला होता नजर आ रहा है ।स्थिति यह है कि सड़क के किनारे से लगभग 4 फीट अंदर की ओर मिट्टी कट जाने से खोखला हो गया है वजह वही बरसात का पानी ।बताया जाता है कि खोखले हुए स्थान से पश्चिम की ओर सड़क ऊंची बनी है जब मूसलाधार बारिश होती है तो पानी का तेज बहाव इसी जगह पर आकर गिरती है। अगर कभी कोई मालवाहक ट्रक या पैसेंजर से भरी गाड़ी इस जगह से गुजरती है तो अनजाने में हादसा हो सकता है क्योंकि ऊपर से देखने में सड़क बिल्कुल दुरुस्त दिखाई पड़ती है ।समय रहते विभाग के द्वारा मरम्मत का कार्य नहीं किया गया तो यहां पर कभी भी हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।