तकरीबन 7 वर्ष के बच्चे का शव हकिमाबाद पंचायत के राजघाट के निकट नदी किनारे मिला है जिसका पता नहीं चल पा रहा है,आप लोगों से गुजारिश है कि इन्हें पहचान कर इनके माता पिता को सूचित करें।

कोरोना के खिलाफ जंग में तत्परता से कार्य कर रही बिहार की एनडीए सरकार”.अस्पतालों में बढ़ रही शय्याओं की संख्याँ, बनाए जा रहे है अस्थायी कोविड अस्पताल I जीतेगा बिहार, हारेगा कोरोना .... 

कोरोना के खिलाफ जंग में तत्परता से कार्य कर रही बिहार की एनडीए सरकार”.अस्पतालों में बढ़ रही शय्याओं की संख्याँ, बनाए जा रहे है अस्थायी कोविड अस्पताल I जीतेगा बिहार, हारेगा कोरोना .... 

ऑनलाइन शिक्षा से छात्र नाराज़ है.

कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में राजद के प्रखंड अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई l अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद् ज्ञापन युवा जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने की l मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद के जिला प्रभारी डाo विनोद यादव , सह प्रभारी संजीव कुमार राय तथा सह प्रभारी मौजे सदा भी मौजूद थे l बैठक में बूथ कमिटी तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राजद के जिला प्रभारी डाo विनोद यादव ने कहा कि गरीब, शोषित एवं दलितों को दबाने वालों के विरोध कर गरीबो की आवाज को बुलंद करना राजद के मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी का कहना है कि हमारी लड़ाई सामंतवाद, साम्प्रदायिक शक्ति एवं गरीब विरोधियों से है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो की बात को हर घर पहुंचाना हम कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है। आगामी विधानसभा चुनाव को चुनौती के रूप में लेने की जरूरत है। मौके पर राजद के जिला प्रभारी डाo विनोद यादव , सह प्रभारी संजीव कुमार राय, सह प्रभारी मौजे सदा , राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह , जिला उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , युवा जिलाध्यक्ष अमरेश राय, जिला महासचिव रामविनोद पासवान , प्रदीप पासवान, दीपक यादव , जयशंकर राय, मनोज कुमार राय, उमा यादव , कार्यालय सचिव रोशन यादव , प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , गंगा प्रसाद यादव , लालबाबू महतो , प्रमोद राय, संतोष सिंह , लक्ष्मी कांत निराला , गरीब मांझी , मोo अहमद रजा उर्फ़ मिंटू , अमरजीत चौधरी , दिनेश चौधरी , रविन्द्र कुमार रवि , मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , राकेश कुमार राय, राजकुमार राय , डाo अशोक कुमार यादव , सुजय कुमार यादव , संजय नायक , पवन सदा , मोo नईम खान ,संजीत चौपाल , सुरेश राय, राम ईकबाल सहनी, अजित सहनी आदि मौजूद थे l

* बाढ़ सहायता राशि अवैध वसूली करने वालों पर कारबाई को लेकर अंचलाधिकारी को दिया आवेदन बाढ़ सहायता राशि 6 हजार रूपये एक सप्ताह के अंदर दिलाने के नाम पर आधारकार्ड, खाता नंबर एवं 3 हजार रूपये ग्रामीणों से अवैध वसूली करने वाले दलाल- विचौलिया पर कारबाई करने की मांग को लेकर बुधवार को भाकपा माले प्रतिनिधिमण्डल ने अंचलाधिकारी को स्मार-पत्र सौपा. प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह आदि प्रतिनिधिमण्डल में शामिल थे. इस दौरान प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र ने बताया कि प्रखण्ड के 16 में से करीब तीन पंचायत में नून नदी के पानी से बाढ़ आई है जबकी सभी पंचायतों में अनाधिकृत व्यक्ति आधारकार्ड, खाता का फोटो स्टेट एवं 3 हजार रू० की अवैध वसूली ग्रामीणों से कर रहे हैं. विभाग इस वसूली पर मौन है. इससे पता चलता है कि विभाग की भी मिलीभगत है. माले नेता नेता ने बताया कि पंचायत अनुश्रवण समिति की बैठक से पीड़ित परिवारों की सूची अनुमोदित कराकर जिला में भेजने के बाद राहत सामग्री एवं राशि दिए जाने का प्रावधान है फिर अवैध वसूली पर विभागीय चुप्पी जांच का विषय है. माले नेता ने अविलंब जांच एवं कारबाई नहीं किए जाने पर आंदोलन चलाने की घोषणा की है.

प्रतिभागी भाग लेकर प्राप्त कर सकते हैं प्रमाणपत्र समस्तीपुर जिले के ए एन डी महाविद्यालय पटोरी के राजनीति, वनस्पति एवं जंतु विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 22 अगस्त को एक दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय वेबीनार आयोजित की जा रही है आयोजित सेमिनार में देशभर के विभिन्न शिक्षाविद् कोविड 19 पर बहुविषयक दृष्टिकोण: सतत विकास के सैद्धांतिक अवसर पर अपने विचार साझा करेंगे। आयोजित होने वाले सेमिनार के थीम के अनुसार कोविड-19 नामक वैश्विक महामारी ने दुनिया के आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक भविष्य को नए चौराहे पर खड़ा कर दिया है । आप सभी छात्र श्रोता बन्धु भी इस सेमिनार में भाग लेकर e प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। वेबिनार में भाग लेने के लिए आप वेविनार के आयोजन सचिव डॉ गौतम के मोबाइल नंबर 9430649403 पर संपर्क कर अपना निबंधन करा सकते हैं, आयोजकों के अनुसार सिर्फ निबंधित प्रतिभागियों को हीं प्रमाणपत्र निर्गत किया जाएगा

विधा और समय के पाबंदी के लिए याद रहेंगे हरिबल्लभ बाबू

मोहिउद्दीननगर के बीईओ के निरीक्षण में बंद मिले स्कूल

जलालपुर बिहार पंचायत सरकार भवन के परिसर में मांगों को लेकर करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल