प्रतिभागी भाग लेकर प्राप्त कर सकते हैं प्रमाणपत्र समस्तीपुर जिले के ए एन डी महाविद्यालय पटोरी के राजनीति, वनस्पति एवं जंतु विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 22 अगस्त को एक दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय वेबीनार आयोजित की जा रही है आयोजित सेमिनार में देशभर के विभिन्न शिक्षाविद् कोविड 19 पर बहुविषयक दृष्टिकोण: सतत विकास के सैद्धांतिक अवसर पर अपने विचार साझा करेंगे। आयोजित होने वाले सेमिनार के थीम के अनुसार कोविड-19 नामक वैश्विक महामारी ने दुनिया के आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक भविष्य को नए चौराहे पर खड़ा कर दिया है । आप सभी छात्र श्रोता बन्धु भी इस सेमिनार में भाग लेकर e प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। वेबिनार में भाग लेने के लिए आप वेविनार के आयोजन सचिव डॉ गौतम के मोबाइल नंबर 9430649403 पर संपर्क कर अपना निबंधन करा सकते हैं, आयोजकों के अनुसार सिर्फ निबंधित प्रतिभागियों को हीं प्रमाणपत्र निर्गत किया जाएगा