* बंचितों को राशन एवं राशनकार्ड देने की मांग पर माले का धरना ताजपुर 18 अगस्त '20 बंचितों को राशन, राशनकार्ड, लाकडाउन अवधि का चना, चावल आदि देने की मांग को लेकर भाकपा माले ताजपुर पंचायत कमिटी के बैनर तले लाकडाउन का पालन करते हुए मोतीपुर वार्ड-10 में धरना दिया गया. मांगों से संबंधित नारे लिखे कार्डबोर्ड, झंडे, बैनर लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी भी कर रहे थे. धरनास्थल पर सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. आशिफ होदा (पैक्स अध्यक्ष), नौशाद तौहादी( पंचायत समिति सदस्य), राजदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर सिंह, रामबाबू सिंह, जयदेव सिंह, महेश्वर शर्मा, विजय कुमार, रामसेवक दास, कामेश्वर सिंह, मुकेश कुमार, बिंदी सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी जो कार्ड बांटा जा रहा है, उसमें कई प्रकार की त्रृटी है. परिवार के सदस्यों के नाम गायब कर एक-दो आदमी का नाम ही कार्ड में दर्ज है. राशन के लाभुकों की नई सूची में नाम है लेकिन उनका कार्ड ही नहीं बनाया गया है. लाकडाउन अवधि का चना, चावल आम उपभोक्ता के साथ प्रवासी मजदूरों को देने में डीलर कोताही बरत रहे हैं. अंत्योदय राशन की लूट हो रही है. प्रखण्ड के कई पंचायत बाढ़ग्रस्त है लेकिन पीड़ितों को सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है. अगर इसमें सुधार नहीं किया गया तो भाकपा माले आंदोलन तेज करेगी.

मुकेश कुमार

मुकेश कुमार

वैज्ञानिकों की टीम ने किसान मशरूम प्रोडक्शन एंड ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा,के वैज्ञानिकों की टीम ने समस्तीपुर जिले के बिसनपुर बांदे स्थित किसान मशरूम प्रोडक्शन एंड ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। टीम में डॉ. मोहम्मद हाशिम,रिसर्चर ऑफ केन, डॉक्टर मुकुंद कुमार, तकनीकी अधिकारी , शशि रंजन सिंह ,असिस्टेंट रिसर्चर शामिल थे। वैज्ञानिकों की टीम ने केन्द्र के निदेशक दीपक कुमार सिंह को आवश्यक निदेश दिए।और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचने को कहा।किसान मशरूम प्रोडक्शन एंड ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक दीपक कुमार सिंह ने मशरूम के उत्पादन से जुड़ी बातों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज बीमारी के लिये मशरूम रामवाण उपाय है। मौके पर आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मशरूम से उत्तम कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रज किशोर कुमार ने मशरूम की खेती को जन जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सहायक अनुसंधानकर्ता शशि रंजन सिंह ने मशरूम कहा कि वे स्वयं भी मशरूम का उत्पादन जल्द ही प्रारंभ करेंगे । मौके पर पंकज भारती शिक्षक, मिडिल स्कूल रोसड़ा ,सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे ।

समस्तीपुर:- श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति जितवारपुर के द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह’ के सात दिवसीय उत्सव में रविवार को “छठी” मनाई गई। इस अवसर पर कान्हा जी को फल, माखन, मिश्री और खीर का भोग लगाया गया। मंदिर के महंथ व स्थानीय सरपंच विष्णु राय के द्वारा भक्तो के साथ मिलकर सर्व प्रथम दूध ,दही, गंगाजल, शहद, शक्कर से भगवान श्री कृष्णजी को स्नान कराया गया उसके बाद भगवान श्री कृष्णजी का श्रंगार किया गया, तदुपरांत आरती हुई। मौके पर मौजूद जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओ पर प्रकाश डालते हुए श्री कृष्णजी द्वारा कंस के वध की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा की श्री कृष्ण ने संसार को प्रेम व मानवता का सन्देश दिया। श्री कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा की सेवा व मदद करके मित्रता की अदभूत मिशाल पेश किये थे, जो सदैव अनुकरणीय व प्रेरणादायक है। भगवान की छठी के अवसर पर भजन कीर्तन तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया जो देर रात तक चला। मौके पर राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, मंदिर के महंथ व सरपंच विष्णु राय, मुखिया चंदन कुमार , समाजसेवी रामचंद्र राय, प्रमोद कुमार पप्पु, रामकुमार राय, विधा भूषण यादव , प्रोफेसर दिनेश कुमार राय, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , रविन्द्र कुमार रवि , मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , ईo राजेश कुमार राय, घनश्याम राय, जयलाल राय, अमरेश कुमार राय, परमानंद राय, विनोद कुमार , मौजेलाल राय, मंचित राय, मौजेलाल सिंह , रामयतन राय, वकील राय, शशि यादव उर्फ शशि राज, सतीश यादव , अजित आनंद , नंदन यादव , कुंदन यादव , सुधीर यादव , गुड्डू सिंह, अशोक कुमार , पवन कुमार आदि मौजूद थे।

डीबीकेएन कॉलेज में व्यापक पैमाने पर फर्जीवाड़े का एसएफआई ने किया विरोध, समस्तीपुर। डीबीकेएन कॉलेज नरहन मे छात्रसंघ एकाउंट से कोषाध्यक्ष सरवन कुमार और छात्र संघ प्रतिनिधि के बिना अनुमति से ₹800000 का आवेध तरीके से निकाशी किया गया है जिसमें विजय कुमार पटेल ने चेक के मध्यम 40000 रितेश कुमार ने चेक के मध्यम से 27800 और कॉलेज अकाउंट पर 735000 रुपया का विना छात्र संघ के अनुमति से ट्रांसफर किया गया है करोना काल में जिसका एस एफ आई विरोध करती है और कॉलेज प्रशासन से मांग करती है जो रुपया छात्र संघ के एकाउंट से निकाला गया है उसे पुनः उसी अकाउंट में डालकर छात्र संघ के द्वारा विकास के कार्य मे खर्च किया जाए करोना काल में कॉलेज अकाउंट से विकास के नाम पर जो लाखों लाख की अवैध निकासी कर भारी पैमाने लूट खरसोट चला है। एस एफ आई इसका विरोध करती है जब कॉलेज बंद था छात्र का कॉलेज आना जाना बंद कर दिया गया तो उस समय कॉलेज प्रशासन के द्वारा लाखो लाख रुपया गोदरेज व अन्य मटेरियल का बिल बना लेकिन एक भी सामान कॉलेज में नहीं आया जब इस मैटर पर एस एफ आई के अंचल मंत्री सूरज कुमार, एस एफ आई नेता वीरेंद्र कुमार छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ कुमार, कोषाध्यक्ष सरवन कुमार बैजनाथ कुमार प्रिंसिपल से फोन पर बात करना चाहा तो उनका मोबाइल बंद था इस मैटर पर ओएसडी बड़ा बाबू रंजीत झा से बात करना चाहा तो वो पल्ला झार लिए । अगर 48 घंटे के अंदर छात्रसंघ के अकाउंट में रुपया वापस नहीं आता है तो एस एफ आई कॉलेज का काम कार्य को पूरी तरह से ठप करने का काम करेगी।

हितकारी फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे वस्त्र एवं खाद्य सामग्री बिहार के दरभंगा जिला के बिशनपुर थाना क्षेत्र में हितकारी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं, वृद्ध एवं बच्चों के बीच खाद्य सामग्री तथा वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया। इस मौके पर हितकारी फाउंडेशन के संस्थापक सह महासचिव अजीत कुमार तथा अन्य सहयोगी सदस्य बबीता जी, नादिर ,निषाद एवं सुधीर कुमार मौजूद थे। इस मौके पर लोगों के बीच जाकर हितकारी फाउंडेशन के सभी सदस्य उन्हें कपडे़ एवं खाध सामग्री दिया ।लोगों की स्थिति ऐसी थी कि वे अपने परिवार तथा पशुओं के साथ रोड किनारे टेंट लगाकर रह रहे थे। हितकारी फाउंडेशन द्वारा इस मानवीय एवं सामाजिक कार्य को देखकर लोग काफी खुश हुए लोग।लोगों ने हितकारी फाउंडेशन के इस कदम की काफी सराहना की और आभार प्रकट किया।बाढ़ पीड़ितों के बीच हितकारी फाउंडेशन अपने सहयोगी सदस्य के साथ आगे भी इसी तरह का अपना सहयोग लगातार पहुचाता रहेगा।

राजद किसान सेल का 51 सदस्यीय नई कमिटी, जय जय राम यादव वरीय उपाध्यक्ष बनाया गये: राजेश्वर जेटी न्यूज/कृष्ण कुमार  समस्तीपुर ::-राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए 51 सदस्यीय नई कमिटी का गठन किया है।  राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने सोमवार को समस्तीपुर मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि दीपक कुमार को संगठन का प्रधान महासचिव एवं पूर्व मुखिया जयजय राम यादव को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावे जितेंद्र सिंह, प्रेम सागर निषाद, इंजीनियर रजनीश कुमार, पुनम कुमारी, चंदेश्वर सिंह(पूर्व मुखिया) एवं रामाशीष यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।  इसके अलावा राजद किसान सेल के महासचिव पद पर प्रमोद कुमार पप्पू, शंकर प्रसाद यादव,जितेन्द्र राय,अब्दुल रहमान, विष्णुदेव प्रसाद सिंह(पूर्व मुखिया),देवेन्द्र प्रसाद कुशवाहा,अरुण कुमार कुशवाहा, राम प्रसाद राय, विजेंद्र पासवान, सुरेश राय(पूर्व मुखिया), मनोज कुमार पटेल, गंगा प्रसाद सिंह और उपेंद्र महतो को जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। श्री महतो ने बताया कि मनोज कुमार राय,रविंद्र कुमार रवि,राजदेव सिंह, रामनारायण राम,अरूण ठाकुर, गणेश पासवान उर्फ गुड्डू जी,रंजीत प्रसाद राही, राजीव कुमार,विनोद कुमार यादव,राँबिन यादव, ज्योतिष कुमार महतो, सन्नी सम्राट, मोहम्मद परवेज आलम, राजेंद्र प्रसाद सिंह, हरिहर झा,शशि रंजन यादव, राकेश कुमार, असेसर राय एवं मनोज कुमार राय को संगठन का जिला सचिव बनाया गया है। वहीं इंजीनियर प्रमोद सिंह,सरवन यादव, वासुदेव साहनी, विजेंद्र पासवान, तिलकेश्वर महतो,उमेश साह, रामजीवन राय, शिवनंदन सिंह और अरविंद राय को राजद किसान सेल के जिला कार्यकारिणी मे सदस्य के रूप मे मनोनीत किया गया है।  इस अवसर पर राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने इन लोगों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि इनके नियुक्ति से राजद संगठन एवं पार्टी और मजबूत होगा।

GMRD कालेज में आनलाइन वेबीनार कार्यक्रम आयोजित

मोहिमोहिउद्दीननगर में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दुबहा विजयी