मोहिउद्दीननगर पुलिस ने बरामद की 25 बोतलें विदेशी शराब

झंडारोहण किया व राष्ट्रध्वज को सलामी दी :- कल दिनांक -15.08.20 को 74 वें "स्वतंत्रता दिवस समारोह" के अवसर पर हकीमाबाद पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले ने अपने आवासीय परिसर में झंडारोहण किया व राष्ट्रध्वज को सलामी दी l इसके बाद उन्होंने आजादी के महानायको को याद करते हुए उन्हें नमन किया l राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर उन्होंने किसानो , राजद कार्यकर्ताओ , स्थानीय ग्रामीणों सहित सम्पूर्ण जिलावासियों को प्रगति , सद्भाव, और विकास की कामना के साथ बधाई दी। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन के क्रम में मुख्य अतिथि व जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमें यह आजादी कड़े परिश्रम और संघर्ष के बाद मिली है। आजादी की खातिर हजारों क्रांतिकारी हंसते हंसते फांसी के फंदें पर झूल गए। आज भी देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर हजारों सैनिक दिन रात पहरा दे रहे हैं। मैं उन सभी माताओं को प्रणाम करता हूं जिन्होंने अपने लालों को देश की सीमा की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है l जिला राजद प्रवक्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए की हम अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन समाजिक न्याय, प्रेम , भाईचारा, अहिंसा , समतामूलक समाज , गंगा -यमुनी तहजीब तथा राष्ट्र के कल्याण व विकास के लिए करेंगे l पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले ने बच्चो के बीच फल, मिठाई , कॉपी, कलम आदि भी वितरित की l मौके पर पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, समाजसेवी प्रमोद कुमार पप्पू , रंजीत कुमार रम्भू , रामचन्द्र राय, नगीना राय, हरिश्चन्द्र राय, परमानंद राय सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद थे l

एम.एस.एम.ई. ऋण योजना का लाभ प्रदान कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूनियन बैंक प्रतिबद्ध-अभिनव प्रकाश। आजादी के 74वां वर्षगाँठ के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया , शाखा- ई कॉरिशन , गणेश चौक , समस्तीपुर में झंडोत्तोलन उत्सव शाखा प्रबंधक श्री अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में शाखा प्रबंधक ने वर्तमान कोविड -19 की परिस्थिति में भारत सरकार द्वारा लायी गयी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों के समक्ष साझा किया। उन्होंने बताया कि यूनियन बैंक , सबसे कम ब्याज दर पर आवास ऋण व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपने ग्राहको को प्रदान कर रहा है ।साथ ही कृषि क्षेत्र के विकास हेतु पशुपालकों व मत्स्य पालकों को भी के.सी.सी. ऋण का लाभ दिया जा रहा है ।इस प्रकार यूनियन बैंक भारत सरकार के संकल्प 2022 तक सबके लिए आवास , प्रधानमंत्री किसान योजना फेज -2 एवं रोजगार के अवसरों को सुगम बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत हेतु एम.एस.एम.ई. ऋण योजनाओं का लाभ ग्राहकों को प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। मौके पर बैंककर्मी श्री रमण कुमार , श्री राजीव कुमार , श्री प्रकाश कुमार एवं बैंक अधिवक्ता श्री निशान्त और सम्मानित ग्राहकगण श्री उमाशंकर गुप्ता , श्री विजय कुमार गुप्ता व अन्य की गरिमामयी उपस्थिति थे।

भाकपा माले द्वारा स्वतंत्रता दिवस झंडोत्तोलन के बाद संविधान, लोकतंत्र, आजादी बचाओ संकल्प सभा का आयोजन शनिवार को शहर के मोहनपुर रोड में किया गया।सभा की अध्यक्षता माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना संक्रमण काल के बावजूद भी समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड में विभिन्न जगहों पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गयाl प्राथमिक विद्यालय धर्मागतपुर बथुआ में प्रभारी प्रधानाध्यापक अस्मिता कुमारी ने झंडा तोलन किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा हमने बड़ी मेहनत से आजादी पाई है हमें अपनी एकता और अखंडता को मजबूत रखनी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 25 लाख रुपये के विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास व उद्घाटन किया l जिसमे अधारपुर पंचायत में सड़क तथा प्राथमिक विद्यालय का कमरा व शाहपुर बघौनी पंचायत में सड़क शामिल है। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास किया हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को वो जनता को समर्पित करने में अनवरत लगे हुए हैं, और समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का तीव्र गति से विकास भी हुआ है । उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गाथा लिख कर तथा जनता के सुख -दुःख में शामिल होकर उन्होंने क्षेत्रवासियो के साथ किये गए वादों को पूरा किया है l क्षेत्र की जनता का अपार प्रेम , स्नेह व आशीर्वाद उन्हें लगातार प्राप्त हुआ है l कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा संचालन युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव ने की । मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, विश्वनाथ राय(मुखिया), शत्रुधन भगत , संजय नायक, पवन यादव, मनोरंजन यादव, मोo आफो, सना सईदी(चीना), गाँधी जी , मोo फैयाज , संदीप कुमार, विजय कुमार यादव, सुधीर कु. यादव, मो.मकबूल, प्रमोद कु. भगत, लक्ष्मण भगत, मो. हासिम, मो. फूलों, हरिलाल भगत, उमेश कुमार, अभिनाश कुमार, महेन्द्र भगत, चेतन्य कु. , राजेश कुमार यादव, शिव कुमार राय, प्रभात कुमार राम, मोo इस्माइल , विश्वनाथ कुमार यादव, बैजू कु. सिंह, खखु भगत , शीतल भगत, मोo कासिम, शम्भू राम , मोo वकील आदि मौजूद थे l

कल्याणपुर प्रखंड के कई गावों में बाढ़ का पानी आने के कारण हजारों की संख्या में ग्रामीण मुसीबत में फंसे हुए हैं। कैंपों में रहकर समय व्यतीत कर रहे बाढ़ पीड़ित ग्रामीणजनों का दर्द देखते हुए कई लोग उनके बीच पहुंच रहे हैं और भोजन व कपड़े का इंतजाम करा रहे हैं। इसी क्रम में पैक्स अध्यक्ष व जिला राजद नेता नागमणि व युवा समाजसेवी आनंद कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीरा, जटमलपुर , खरसंड, कबरगामा, तथा बलुआहा आदि गावों में बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन , पॉलीथिन , दवा, मास्क , वस्त्र आदि वितरित किया l इसके अलावा बच्चों को बिस्किट के पैकेट, कपड़े आदि राहत सामग्री के रूप में बांटी। समाजसेवी-सह -पैक्स अध्यक्ष नागमणि ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या को देखते हुए उन्होंने अब तक 02 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री बांटा है । मौके पर दिना राय, संजीत कुमार,मनोज राय,पप्पू यादव, रंजीत साह, भोला राय, मो०अनवर सहित कई लोग शामिल थे। इस दौरान युवाओं के साथ मार्गदर्शक के रुप में समाज के गण्यमान लोग भी मौजूद थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विधानसभा चुनाव को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

गरीब कल्याण रोजगार अभियान से लोगों को मिलेगा काम