समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 25 लाख रुपये के विभिन्न योजनाओ का शिलान्यास व उद्घाटन किया l जिसमे अधारपुर पंचायत में सड़क तथा प्राथमिक विद्यालय का कमरा व शाहपुर बघौनी पंचायत में सड़क शामिल है। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास किया हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को वो जनता को समर्पित करने में अनवरत लगे हुए हैं, और समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का तीव्र गति से विकास भी हुआ है । उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गाथा लिख कर तथा जनता के सुख -दुःख में शामिल होकर उन्होंने क्षेत्रवासियो के साथ किये गए वादों को पूरा किया है l क्षेत्र की जनता का अपार प्रेम , स्नेह व आशीर्वाद उन्हें लगातार प्राप्त हुआ है l कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा संचालन युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव ने की । मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, विश्वनाथ राय(मुखिया), शत्रुधन भगत , संजय नायक, पवन यादव, मनोरंजन यादव, मोo आफो, सना सईदी(चीना), गाँधी जी , मोo फैयाज , संदीप कुमार, विजय कुमार यादव, सुधीर कु. यादव, मो.मकबूल, प्रमोद कु. भगत, लक्ष्मण भगत, मो. हासिम, मो. फूलों, हरिलाल भगत, उमेश कुमार, अभिनाश कुमार, महेन्द्र भगत, चेतन्य कु. , राजेश कुमार यादव, शिव कुमार राय, प्रभात कुमार राम, मोo इस्माइल , विश्वनाथ कुमार यादव, बैजू कु. सिंह, खखु भगत , शीतल भगत, मोo कासिम, शम्भू राम , मोo वकील आदि मौजूद थे l