एम.एस.एम.ई. ऋण योजना का लाभ प्रदान कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूनियन बैंक प्रतिबद्ध-अभिनव प्रकाश। आजादी के 74वां वर्षगाँठ के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया , शाखा- ई कॉरिशन , गणेश चौक , समस्तीपुर में झंडोत्तोलन उत्सव शाखा प्रबंधक श्री अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में शाखा प्रबंधक ने वर्तमान कोविड -19 की परिस्थिति में भारत सरकार द्वारा लायी गयी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों के समक्ष साझा किया। उन्होंने बताया कि यूनियन बैंक , सबसे कम ब्याज दर पर आवास ऋण व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपने ग्राहको को प्रदान कर रहा है ।साथ ही कृषि क्षेत्र के विकास हेतु पशुपालकों व मत्स्य पालकों को भी के.सी.सी. ऋण का लाभ दिया जा रहा है ।इस प्रकार यूनियन बैंक भारत सरकार के संकल्प 2022 तक सबके लिए आवास , प्रधानमंत्री किसान योजना फेज -2 एवं रोजगार के अवसरों को सुगम बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत हेतु एम.एस.एम.ई. ऋण योजनाओं का लाभ ग्राहकों को प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। मौके पर बैंककर्मी श्री रमण कुमार , श्री राजीव कुमार , श्री प्रकाश कुमार एवं बैंक अधिवक्ता श्री निशान्त और सम्मानित ग्राहकगण श्री उमाशंकर गुप्ता , श्री विजय कुमार गुप्ता व अन्य की गरिमामयी उपस्थिति थे।