झंडारोहण किया व राष्ट्रध्वज को सलामी दी :- कल दिनांक -15.08.20 को 74 वें "स्वतंत्रता दिवस समारोह" के अवसर पर हकीमाबाद पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले ने अपने आवासीय परिसर में झंडारोहण किया व राष्ट्रध्वज को सलामी दी l इसके बाद उन्होंने आजादी के महानायको को याद करते हुए उन्हें नमन किया l राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर उन्होंने किसानो , राजद कार्यकर्ताओ , स्थानीय ग्रामीणों सहित सम्पूर्ण जिलावासियों को प्रगति , सद्भाव, और विकास की कामना के साथ बधाई दी। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन के क्रम में मुख्य अतिथि व जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमें यह आजादी कड़े परिश्रम और संघर्ष के बाद मिली है। आजादी की खातिर हजारों क्रांतिकारी हंसते हंसते फांसी के फंदें पर झूल गए। आज भी देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर हजारों सैनिक दिन रात पहरा दे रहे हैं। मैं उन सभी माताओं को प्रणाम करता हूं जिन्होंने अपने लालों को देश की सीमा की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है l जिला राजद प्रवक्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए की हम अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन समाजिक न्याय, प्रेम , भाईचारा, अहिंसा , समतामूलक समाज , गंगा -यमुनी तहजीब तथा राष्ट्र के कल्याण व विकास के लिए करेंगे l पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले ने बच्चो के बीच फल, मिठाई , कॉपी, कलम आदि भी वितरित की l मौके पर पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, समाजसेवी प्रमोद कुमार पप्पू , रंजीत कुमार रम्भू , रामचन्द्र राय, नगीना राय, हरिश्चन्द्र राय, परमानंद राय सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद थे l
