बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत महिसारी पंचायत के वार्ड 03 के वीरेंद्र पासवान की गोली लगने से हुई मौत
समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर प्रखंड के चकनूर पंचायत के वार्ड संख्या -04 के काली स्थान प्रांगण में लगभग 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित चबूतरा वार्ड संख्या - 03 में लगभग 3.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित चबूतरा एवं नगर परिषद वार्ड सं० 02 में लगभग 5 लाख की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत स्थित "दिनेश भवन " परिसर में रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता-सह -समाजसेवी स्वर्गीय जंगबहादुर रायजी की "13 वी पुण्य-तिथि " पर उन्हें याद किया गया और "श्रद्धांजलि सभा " आयोजित कर उन्हें नमन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता-अवकाशप्राप्त लोको पायलट रामस्वार्थ राय, संचालन-साहित्यकार रामाश्रय राय 'राकेश ' , विषय प्रवेश -ईo राजेश कुमार तथा धन्यवाद् ज्ञापन- प्रोफेसर दिनेश्वर राय ने की l मौके पर अपने उद्द्गार व्यक्त करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा की स्वर्गीय जंग बहादुर रायजी ने सदैव समाज के उत्थान और रेल कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम किया था l वर्ष 1974 के ऐतिहासिक रेल हड़ताल में अपनी सक्रिय भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया l आंदोलन के समय 1974 में लगभग डेढ़ साल तक उन्हें जेल में गुजरना पड़ा l वो एक महान समाजसेवी और क्रान्तिकारी रेल ट्रेड यूनियन के नेता के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे l स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे l कार्यक्रम को रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामस्वार्थ राय, साहित्यकार रामाश्रय राय "राकेश " पूर्व जिला पार्षद रमेश राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , शिक्षाविद प्रोफेसर दिनेश्वर राय, ईo राजेश कुमार राय, छेदीलाल भरतिया, विधा भूषण यादव , रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , प्रमोद कुमार पप्पू , रविन्द्र कुमार रवि , मनोज कुमार राय, मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , जयलाल राय, रोजगार सेवक संघ के नेता राकेश मिश्रा, मोo अजहर सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे l
देश के पहली स्वदेशी वैक्सीन का आखरी ट्रायल शुरू
आज दिनांक 20.8.2020 को विहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति वारिसनगर के बैनर तले बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई सेवा शर्त 2020 के जारी होने के उपरांत नियोजित शिक्षकों में काफी आक्रोश व्याप्त होने एवं सरकार से ठगा महसूस होने के कारण नई सेवा शर्त 2020 की प्रति सामूहिक रूप से प्रखंड संसाधन केंद्र वारिसनगर में जलाई गई एवं सरकार के नीति के खिलाफ आक्रोश पूर्ण विरोध प्रदर्शित किया गया इस मौके पर सुधीर कुमार पांडे चंद्र भूषण ठाकुर संजय रजक विक्रम चौधरी राजेश कुमार हरे कृष्ण राय उत्तम कुमार धर्मेंद्र कुमार राकेश कुमार साफी अवधेश कुमार संजय कुमार मिश्र नवीन कुमार रमेश कुमार पासवान रामनाथ दास जितेंद्र कुमार एवं दर्जनों शिक्षक उपस्थित हुए। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीननगर पुलिस ने दस लीटर महुआ शराब की बरामद
सरकारी योजनाओं से वंचितों को लाभ दिलाने के लिए किया भुख हड़ताल शुरू
राजाजान में बाढ पीडितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
* आइसा एवं सीवाईएसएस के प्रयास से हाई स्कूल में हो रही अवैध उगाही पर लगी रोक * जब-जब छात्रों के ऊपर अत्याचार होगा आइसा उसके खिलाफ मजबूती से विरोध करेगी : जितेंद्र साहनी हाई स्कूल ताजपुर में 12 वीं के छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा फ़ॉर्म भरने में हो रही अवैध उगाही पर आइसा तथा 'सीवाईएसएस' के संयुक्त प्रयास से रोक लगा दी गई है. कॉलेज द्वारा 2100 रूपया प्रति छात्र चार्ज किया जा रहा है जबकि विभाग द्वारा 1220 रूप्या शुल्क तय किया गया है. पैसा जमा करवाकर 15 दिन बाद रसीद देने की बात बताकर छात्रों को लौटाया जा रहा है. छात्र-छात्राओं ने जब इसकी शिकायत आइसा व सीवाईएसएस नेताओं से की तब छात्र नेताओं ने तात्कालिक तौर पर एक्शन लेते हुए हाई स्कूल (10+2 )हेडमास्टर पर चढाई की जिसके बाद अवैध वसूली को रोक कर स्कूल प्रशासन ने शिक्षा विभाग द्वारा तय शुल्क 1220 पर परीक्षा फ़ॉर्म छात्रों को भरने की अनुमति दी साथ ही इससे संबंधित सूचना भी सूचना पट्ट पर लगाया गया. आइसा और सीवाईएसएस नेताओं से इस दौरान स्कूल प्रशासन की हल्की नोंक- झोंक भी हुई. आइसा के लड्डन अफरीदी ने छात्र- छात्राओं व मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाई स्कूल ताजपुर अवैध वसूली का अड्डा बन चुका है मगर जब तक जिले और प्रखंड में ईमानदार छात्र नेता हैं तब तक शिक्षण संस्थानों में कोई अवैध उगाही नहीं चलने दी जाएगी. छात्रों के साथ हो रहा अन्याय किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आइसा के मो0 जावेद ने कहा है कि सीवाईएसएस-आइसा का राजनीतिक विचारधारा अलग ज़रूर है मगर छात्र समुदाय पर बात आएगी तब हम सब मिलकर हर लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं. मौके पर आइसा के आरिफ रजा, मो0 राजा सीवाईएसएस के मो. इश्तेयाक, मो. नदिमा, आदि मौजूद थे.
* प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में करोड़ों रूपये की अवैध निकासी- सुरेन्द्र सिंह * उच्च स्तरीय जांच की मांग पर जिलाधिकारी को आवेदन- माले * मोसमात के नाम से उठाए गए मातृत्व लाभ की राशि- प्रभात रंजन गुप्ता * 60-70 वर्षीय पोता-पोती वाले महिला के खाते में भेजे गये राशि * कारबाई को लेकर सड़क से सदन तक होगा संघर्ष- नौशाद तौहीदी ताजपुर 20 अगस्त '20 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला व माताओं को 5 हजार रूपये आर्थिक सहायता प्रदान सीधे उनके खाते में करना है. इसमें आधारकार्ड, बैंक खाता एवं 2500 रु० घूस लेकर अनाधिकृत व्यक्ति 5 हजार रू० प्रखण्ड के 30 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर करोड़ों रू० सरकारी राशि को चुना लगा दिया. आश्चर्य की बात है कि विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी और करीब साल भर से यह गोरख धंधा हजारों दलाल- विचौलिया की मिलीभगत जोरशोर से चलाया जा रहा है. महिलाओं के प्रथम प्रसव के दौरान सहायतार्थ मिलने वाले 5 हजार रूपये नियम को ताक पर रखकर 60-70 वर्ष के महिलाओं, यहाँ तक कि विधवा के खाते पर भी ट्रांसफर कर दिए गए. वहीं 2500 रू० नजराना नहीं देने पर वास्तविक महिलाएं भी लाभ से वंचित रह गई. इस योजना में लूट की इतनी तीव्रता रही कि हर वार्ड में 4-5 दलाल तैयार हो गये और देखते ही देखते एक अनुमान के अनुसार प्रखण्ड में करीब 15 करोड़ रूपये लूट लिये गये. लाटरी लगने की भांति कुछ विचौलिया लाखपति तो कुछ करोड़पति हो गये जबकी सैकड़ों महिलाएं जो सूद पर या समूह से व्याज पर 2500 रू० विचौलिया को 5 हजार रू० मिलने की आश में दे दी, पोल खुलने के बाद उनके हाथ खाली रह गये. ताजपुर सीडीपीओ कार्यालय के अनुसार इस वित्तिय वर्ष में ताजपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का सेविका द्वारा मात्र 171 फॉर्म जमा हुआ है और वर्ष 2017 से अबतक 6500 फॉर्म जमा हुआ है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार दलालों द्वारा केवल ताजपुर प्रखंड क्षेत्रों में 30 हजार से अधिक महिलाओं के खाता में रुपया भेजकर आधा राशी की उगाही किया गया है। आश्चर्य की बात है कि लाभुकों का न तो आफलाइन, आनलाईन फार्म ही भरा गया और न ही किसी फार्म या कागजात पर हस्ताक्षर लिया गया जबकी रू० खाते पर ट्रांसफर कर दिए गए. भाकपा माले के माहव्यापी जांच टीम के अनुसार इस योजना का जिलेभर का जांच कराया जाए तो अरबों रूपये का घोटाला सामने आ सकता है और दर्जनों सफेदपोश, विचौलिया, सत्ताधारी बेपर्दा हो सकते हैं. इस लूट की भयावहता को देखते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, नौशाद तौहीदी, जितेन्द्र सहनी, मो० जावेद, चांद बाबू ने इस संबंध में सीडीपीओ विभा कुमारी से वार्ता के बाद जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को आवेदन देकर उच्च स्तरीय जांच कर तमाम आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने, सरकारी राशि रिकवरी करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि अगर जिलाधिकारी चाहे तो माले टीम उन्हें कुछ महत्वपूर्ण क्लू देगी ताकि महिलाओं के लिए जारी राशि लूटने वालों पर कारबाई हो सके. माले नेता ने इसे लेकर 23 अगस्त को लाकडाउन का पालन करते हुए पार्टी कार्यालय एवं अपने-अपने घरों में धरना देने की घोषणा की.
