ए एन डी महाविद्यालय पटोरी के वनस्पति शास्त्र, जन्तु शास्त्र एवं राजनीतिक शास्त्र के संयुक्त तत्वाधान मे "covid-19: बहु विषयी दृष्टिकोण एवं सतत विकास के रणनीतिक अवसर" विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरणविद,समाजसेवी एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में कई ख्याति प्राप्त विद्वानों ने भाग लिया एवं अपने -अपने विचार दिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एक बार फिर अपने साथ हो रहे शोषण के खिलाफ छात्रों ने उच्च विद्यालय में जमकर हो हंगामा किया. छात्रों तय से अधिक राशि लिये जाने के खिलाफ आइसा, सीवाईएसएस के बैनर तले जुलूस निकाला. छात्र-छात्राओं से अधिक शुल्क लेने पर छात्र संगठन आइसा तथा सीवाईएसएस के आन्दोलन के दौरान छात्रों ने बताया कि बिहार बोर्ड का शुल्क-1220 रुपये है तथा स्कूल की फीस 770 रुपये है. ताजपुर हाई स्कूल के हेडमास्टर के द्वारा 2100 रुपिया लिया जाता था. 110 रुपये हेडमास्टर के आदेश पर अधिक लिया जा रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार हंगामा पर उतारू छात्रों के सामने प्रधानाध्यापक ने क्लर्क द्वारा की गई गलती स्वीकार करते हुए इंटर के छात्रों का 110 रुपये एवं मैट्रीक के छात्रों को 50 रू०:वापस करने का आदेश देकर 110 निर्णय लिया गया मैट्रिक के छात्रों का 50 रुपिया वापस करने का आदेश देकर मामले को समाप्त कराया. अब छात्रों को इंटर की परीक्षा फार्म में 1990 रुपये देना होगा एवं मैट्रिक के छात्रों को 11 सौ 10 रुपये देना होगा. आंदोलन में शामिल मो० राजा, आरिफ रजा, मो० नदीम अख्तर, मो० इश्तेयाक, रमेश, सुरेश,संजय आदि थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर के जिला मुख्यालय के समीप राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय युवा प्रधान महासचिव तथा उनके सहयोगियों के द्वारा एक अनोखा विद्रोह प्रदर्शन किया गया। जिसमे EWS छात्रों को उम्र सीमा तथा परीक्षा शुल्क में छूट को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ता / जन सेवक एवं पदाधिकारी लोग मौजूद रहे। शोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुये प्रदर्शन कारियों ने प्रधान मंत्री से यह गुहार लगाई की हम चाहते है कि हमारे बच्चे बड़े हो करडॉक्टर, इंजीनियर बने न की पकौड़ा बेचे। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय युवा प्रधान महासचिव अंकेश आर्यन ने कहा कि जिस प्रकार से दलित और पिछड़े वर्गों से आने वाले छात्र आर्थिक व् सामाजिक समस्याओं के कारण अपनी पढाई देरी से शुरू करते हैं ठीक उसी प्रकार से गरीब स्वर्ण छात्र भी उन्हीं समस्याओं के कारण अपनी पढाई में पिछड़ जाते हैं। गौर मतलब हो की राष्ट्रीय जन जन पार्टी के सुप्रीमो आशुतोष कुमार आज के दिन ही दिल्ली के विजय चौक पर राष्ट्रपति भवन और संसद भवन के समीप हजारों समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। आशुतोष कुमार के आह्वन पर आज ही के दिन EWS छात्रों के अधिकारों के लिए बिहार के तमाम जिलों सहित उत्तर प्रदेश तथा झारखण्ड के दर्जनों जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत पांडे, प्रदेश सचिव आदर्श राज, प्रदेश सचिव रंधीर कुमार, जनसेवक मुकेश कुमार, अनीश चौधरी, मनीष कुमार, चमन पांडे, अमन पांडे, सौरभ पांडे एवं अन्य सैंकड़ो जनसेवक मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बाढ़ सहाय अनुश्रवण समिति की बैठक का बहिष्कार किया गया । नेता गणों ने इस बैठक का इसलिए बहिष्कार किया विगत 2 महीने से सिंघिया प्रखंड पूरी तरह से बाढ़ से आप तो व्यस्त हैं एवं लोग किसी तरह अपनी जान माल की रक्षा स्वयं कर रहे हैं, सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार का सहायता प्रदान नहीं किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर की जानी-मानी गायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव

भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक के झारखंड एवं बिहार के महासचिव एकता प्रियदर्शनी शरण एवं बिहार प्रदेश के सचिव चंद किशोर पासवान ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को घोर जनविरोधी करार देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार के शिक्षक समाज को धोखा देने का काम किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकार की नीति से छात्र अंधेरा में भटक रहे है. ऑनलाइन शिक्षा का लाभ गरीब छात्र को नहीं मिला रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोविड-19 के सस्ते एवं सुगम इलाज के लिए बिहार सरकार ने दर निर्धारित कर दिया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

फोरलेन सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर किया जन संवाद

आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता तेजश्वी यादव जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है । वर्तमान एनडीए के सरकार की विफलता व अफसरों के तानाशाही रवैया  से जनता परेशान है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।