वीआईपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार निषाद ने रविवार को विक्रमपुर में आयोजित वीआईपी की बैठक ! मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सभी बाढ़ पीड़ितों को जिला प्रशासन समुचित रूप से राहत अविलंब उपलब्ध कराये। उक्त बातें कहीं वीआईपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार निषाद ने रविवार को विक्रमपुर में आयोजित वीआईपी पार्टी की बैठक एवं प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के सत्रह किलोमीटर की दूरी में नून नदी पर तटबंध का नहीं बनाना राज्य सरकार की घोर लापरवाही एवं विफलता है, जिसके फलस्वरूप आज मोरवा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों पंचायत बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा बार-बार दौड़ा किए जाने के बावजूद सभी बाढ़ पीड़ितों को समुचित रूप से चौरचन जैसे पर्व पर भी एक दाना भी राहत नहीं दिया गया है।बाढ़ पीड़ित एक सिकंदर के एक स्थान पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई , जबकि चक पहार में अब तक समुदायिक कीचन की कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने अति शीघ्र सभी बाढ़ पीड़ितों में राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने घोषणा की कि यदि सभी बाढ़ पीड़ितों को अति शीघ्र राहत नहीं दिया गया तो पार्टी की ओर से क्रमबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निषाद ने स्पष्ट किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार सहनी ने यह स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी है कि पार्टी महागठबंधन से मिलकर ही चुनाव लड़ेगी। और राजद सुप्रीमो की इच्छा के अनुसार ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।सुरेश कुमार निषाद ने स्पष्ट किया कि मोरवा विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, उसे विजय दिलाने में जी जान एक कर दिया जाएगा। महिला सेल की जिलाध्यक्ष पुष्पा सहनी, दुखन सहनी , मुकेश सहनी, निर्मला देवी , विकास कुमार आदि ने संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार निषाद ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। मौके पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे।

मीट मछली मुर्गा से फैल रही है भीषण गंदगी ,बदबू के कारण ग्रामीणों के नाक में दम !

छात्र विरोधी नीति के खिलाफ छात्रों ने रखा एक दिवसीय भूख हड़ताल

बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी को उद्योग विभाग मिलने पर जताई खुशी

वीआईपी नेता शंकर चौधरी ने लोगों के बीच मास्क बांट चलाया जागरूकता अभियान

वीआईपी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमिटी विस्तार किया : शंकर चौधरी

तिलेश्वर कुमार को विद्यापति प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत की गई

सरकार की ऑनलाइन शिक्षा आधारहीन है. गरीब छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है.

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में करोड़ों रूपये फर्जीवाड़ा करने के खिलाफ घटना की उच्च स्तरीय जांच एवं कारबाई की मांग को लेकर रविवार को भाकपा माले के द्वारा स्थानीय मोतीपुर में एक धरना का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर लोकल कमिटी की बैठक शहीद लाल बहादुर पुस्तकालय सभागार में कॉ ललन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कमेटी के आवाहन पर 25 अगस्त तक सभी पंचायतों में 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन एवं 26 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिए गए।