इंटर परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि 28 अगस्त हो गया है. जो भी छात्र अभी तक फॉर्म नहीं भरे निर्धारित तिथि के अंत तक फॉर्म भर ले। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में माताओं के नाम पर अरबों रूपये फर्जीवाड़ा के खिलाफ आगे आकर भाकपा माले के झंडे, बैनर एवं नारे लिखे कार्डबोर्ड तले प्रखण्ड के रहिमाबाद के बहादुरनगर में मंगलवार को धरना दिया. माताओं के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़ा के खिलाफ मौके पर जमकर नारेबाजी की जा रही थी. धरना की अध्यक्षता नीलम देवी ने की. रजिया देवी, सीया देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, रजनी देवी, किसमतिया देवी, आशा देवी समेत अन्य महिलांए कार्यक्रम में उपस्थित थीं. भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं खेग्रामस के सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि प्रखण्ड कर्मी, डाटा इंट्री आपरेटर, सीडीपीओ कार्यालय आदि की मिलीभगत से 10 हजार रू० दिलाने के नाम पर महिलाओं से आधारकार्ड, बैंक खाता का फोटोस्टेट एवं 2500 से 3000 रू० नाजायज वसूली कर ली गई जबकी महिलाओं के खाते में सिर्फ 5000 रू० ट्रांसफर किए गए. कुछ महिलाओं के खाते में महिनों बाद भी रुपये नहीं भेजे गये. माले नेताओं ने कहा कि ताजपुर बाजार क्षेत्र एवं उसके आसपास के सरकारी प्रखण्ड कर्मी, डाटा इंट्री आपरेटर आदि महिलाओं एवं सरकारी रूपये लूटकर रातोंरात करोड़पति बन बैठे हैं. भाकपा माले सड़क से सदन तक संघर्ष के माध्यम से संबंधित तमाम दलाल-विचौलियों को सजा दिलाकर रहेगी. उन्होंने फर्जीकर्ता के संरक्षक भाजपा- जदयू पर हमला करते हुए तमाम विरोधी दलों, संगठनों से इस संघर्ष को अपने-अपने स्तर से आगे बढ़ाने की अपील की.विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मा० शाखा मानाराम टोल बोरिया की संयुक्त बैठक आज दिनांक 24/08/2020 को बारह बजे से कां० राम जी महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक का प्रर्यवेक्षण पार्टी के जिला कमिटी के सदस्य सिया प्र०यादव ने की । बैठक में बाढ राहत के सवाल पर पच्चीस अगस्त को बोरिया पंचायत भवन पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया तथा छब्बीस अगस्त को विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया बैठक में कृष्ण मूर्ति, क्रांति कुमार, शंकर मल्लिक, राम चन्द्र दास, मुनेश्वर दास, मनटुन लाल राम , जितेंद्र प्र०सिह सुनील कुमार महेन्द्र महतो प्रमीला देवी संजीव राम राज कुमार पासवान ,जय कान्त महतो आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बाद राहत तथा मातृत्व बंदना कार्यक्रम योजना में लुट के खिलाफ विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

* नाजायज वसूली के खिलाफ गुस्साए छात्रों ने नेशनल हाईवे अकलू चौक के पास किया जाम ताजपुर 24 अगस्त '20 नामांकन एवं मैट्रिक, इंटर में फॉर्म भरने में विद्यालय प्रशासन द्वारा नाजायज राशि की वसूली के खिलाफ प्रखंड के बाघी उच्च विद्यालय के सैकड़ों गुस्साए छात्रों ने प्रखण्ड के अकलू चौक के पास नेशनल हाईवे- 28 जाम कर दिया. इस दौरान ताजपुर उच्च विद्यालय के छात्रों का दल भी जाम में शरीक हो गये. सड़क जाम से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की तांता लग गई. गुस्साए छात्र किरानी एवं प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग करते हुए जोर-जोर से नारे लगा रहे थे. उन्होंने 2400 रू० तक की वसूली की जानकारी दे रहे थे. जाम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों समेत आइसा से जुड़े छात्रों को भी देखा गया. जाम छोड़ाने आए मुसरीघरारी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों को समझा- बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराने में सफलता प्राप्त की. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आइसा प्रखण्ड संयोजक जितेंद्र सहनी ने कहा कि बाघी उच्च विद्यालय, ताजपुर उच्च विद्यालय समेत अन्य उच्च विद्यालय में नामांकन एवं मैट्रिक- इंटर फॉर्म भरने में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश को ताक पर रखकर प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं किरानी की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर उगाही चल रही है. लगातार छात्र कैंपस में आंदोलन चला रहे हैं लेकिन प्रधानाध्यापक शिक्षक और किरानी आंदोलन की अनदेखी कर रहे थे. मजबूरी में गुस्साए छात्र को कोरोना काल में भी सड़क पर उतरना पड़ रहा है. इसकी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक ,शिक्षक और किरानी को लेनी होगी. आइसा नेता ने अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधि से भी आग्रह किया है कि वे इस मुद्दे पर बैठक बुलाकर छात्रों का हो रहा शोषण पर रोक लगाएं. उन्होंने इस मुद्दे पर 26 अगस्त को जिलाधिकारी के समझ प्रदर्शन करने की घोषणा की है. भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कोरोना काल के दौरान छात्रों से नाजायज वसूली पर चिंता व्यक्त करते हुए वसूली पर रोक लगाने एवं दोषियों पर कारबाई की मांग की है.

समस्तीपुर के सांसद सह लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री प्रिंस राज जी के द्वारा लगातार पूरे जिले में प्रखंड वाइज प्रखंड मास्क और सैनिटाइजर का लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब वंचित दलित पिछड़ों के बस्ती में घर-घर जाकर वितरण किया जा रहा है।आज समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत और बिक्रमपुर बांदे पंचायत में वितरण किया गया। मौके पर समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष नीरज भारद्वाज,दलित सेना के जिला अध्यक्ष राजकिशोर हजारी,आईटी सेल के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार,युवा लोजपा नेता राजा पासवान,रीना सहनी,रीता पासवान,समस्तीपुर प्रखंड उपाध्यक्ष पवन पासवान,आईटी सेल के कपिलेश्वर पासवान,बंटी जयसवाल,विमला देवी सहित कई लोजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अनुग्रह नारायण सिंह का 20वाँ पूण्यतिथि आदर्श नगर स्थित निवास पर मनाया गया। अनुग्रह बाबू समस्तीपुर जिला कांग्रेस के पहले अध्यक्ष थे । समारोह की अध्यक्षता एआईसीसी के सदस्य एवं सहकारिता नेता श्री राम कलेवर प्रसाद सिंह ने किया । श्री सिंह ने बताया कि अनुग्रह बाबू कुशल प्रशासन एवं राष्ट्रीय के स्तर नेता थे । सर्वप्रथम उनके तेल चित्र पर माला अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई । वे जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई सरकारी संस्थान के अध्यक्ष एवं निर्देशक के पद को सुशोभित किया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में वे लगभग 27 वर्षों तक रहकर राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में भी शिक्षा जगत में एक कीर्तिमान स्थापित किए । वे जिला के विकास एवं मोहिउद्दीन नगर के विकास में बराबर प्रयत्नशील रहते थे। विकास जगत में उनका काम अनुकरणीय रहा है । इस अवसर पर श्री अमित कुमार सिंह, विशेश्वर राय सत्यनारायण सिंह ,राम दयाल सिंह, श्याम मोहन सिंह ,उपेंद्र सिंह आदि , ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तिगत पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल जी के जगह पर रविन्द्र कुमार दिवाकर जी

नून नदी की बाढ़ का पानी सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या दो के महादलितों के घरों में प्रवेश कर जाने से अफरा-तफरी मच गई है। एक और जहां लोग चौरचन पर्व की तैयारी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर लूनी नदी की बाढ़ का पानी दर्जनों महादलित परिवारों के घरों में घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। फलस्वरूप पर्व मनाने में भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाढ़ से प्रभावित परिवारों में दर्शन सादा, पोषण सादा, रामेश्वर सादा, लाल बहादुर सादा, शिवजी सादा, केश्वर सादा, भातू सादा, हरिचरण सादा, संपत लाल सादा, कैलाश सादा, शिवचंद्र सादा सहित दो दर्जन से अधिक महादलित परिवारों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद, मुखिया बरेलाल सहनी, सुरेश कुमार, वासुदेव सहनी, पूर्व मुखिया लाल झा आदि ने प्रखंड प्रशासन से अतिशीघ्र सर्वेक्षण कर राहत देने की मांग की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर जय कृष्ण राय के लिए जनसम्पर्क अभियान तेज़ ! मोरवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निकसपुर पंचायत के चंदौली गांव में जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता की बैठक का आयोजन ललित मिश्रा के दरवाजे पर ललित चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए ललित मिश्रा ने जनता दल यूनाइटेड के पुराने नेता और समाजसेवी श्री जयकृष्ण राय के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला किया ।सभा में उपस्थित सभी लोगो ने श्री जयकृष्ण राय से आग्रह किया की हम सब सबसे पहले पार्टी से टिकट लेने की कोशिश करेंगे अगर पार्टी किसी कारणवश टिकट नहीं देती है तो हम सभी कार्यकर्ता आप के नेतृत्व में स्वतंत्र रूप में विधानसभा चुनाव पूरे जोरशोर से लड़ेंगे जिसको लेकर सभा में उपस्थित सभी लोंगो में जोश भर गया और सब ने एक सुर में जातिगत राजनीति से उठकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया और पूर्ण समर्थन का वादा किया ।बातचीत के दौरान श्री जयकृष्ण राय ने पूरे समाज से अपील किया कि इस बार हमको दलगत राजनीति पर विश्वास नहीं करना है बरसों से समाजसेवा के लिए अपने स्थानीय नेता को विधानसभा भेज के समाज मे बदलाव लाना है । सभा में धर्मेंद्र राम,अरुण सक्सेना, मनीष कुमार चौधरी, अरुण चौधरी, राजीव कुमार चौधरी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।