विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर जय कृष्ण राय के लिए जनसम्पर्क अभियान तेज़ ! मोरवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निकसपुर पंचायत के चंदौली गांव में जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता की बैठक का आयोजन ललित मिश्रा के दरवाजे पर ललित चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए ललित मिश्रा ने जनता दल यूनाइटेड के पुराने नेता और समाजसेवी श्री जयकृष्ण राय के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला किया ।सभा में उपस्थित सभी लोगो ने श्री जयकृष्ण राय से आग्रह किया की हम सब सबसे पहले पार्टी से टिकट लेने की कोशिश करेंगे अगर पार्टी किसी कारणवश टिकट नहीं देती है तो हम सभी कार्यकर्ता आप के नेतृत्व में स्वतंत्र रूप में विधानसभा चुनाव पूरे जोरशोर से लड़ेंगे जिसको लेकर सभा में उपस्थित सभी लोंगो में जोश भर गया और सब ने एक सुर में जातिगत राजनीति से उठकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया और पूर्ण समर्थन का वादा किया ।बातचीत के दौरान श्री जयकृष्ण राय ने पूरे समाज से अपील किया कि इस बार हमको दलगत राजनीति पर विश्वास नहीं करना है बरसों से समाजसेवा के लिए अपने स्थानीय नेता को विधानसभा भेज के समाज मे बदलाव लाना है । सभा में धर्मेंद्र राम,अरुण सक्सेना, मनीष कुमार चौधरी, अरुण चौधरी, राजीव कुमार चौधरी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।