# नामांकन में फीस अनियमितता के खिलाफ संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने किया प्रदर्शन # सभी कोटि के छात्राओं एवं एससी /एसटी छात्र से फीस लेना बंद कराए जिला प्रशासन नहीं तो होगा आंदोलन - सुनिल मुख्यमंत्री की घोषणा व शिक्षा विभाग बिहार के पत्र का उल्लंघन करते हुए जिले के स्कूल एवं कालेज इंटर नामांकन में फीस लेने, परीक्षा फॉर्म भरने में मनमाना राशि लेकर रसीद नहीं देने आदि मांगों को लेकर बुधवार को संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्र शहर के पटेल मैदान गोलंबर से विशाल जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. इस दौरान करीब दो घंटे तक समाहरणालय गेट पर जाम का नजारा बना रहा. मौके से मजिस्ट्रेट के गायब रहने के कारण आंदोलित छात्र समाहरणालय गेट पर ही धरना पर बैठ गए. प्रदर्शन में शामिल छात्र "मुख्यमंत्री की घोषणा का धज्जियां उड़ाना बंद करो" "इंटर नामांकन व परीक्षा फॉर्म भरने में धांधली नहीं चलेगी" "सत्र 2018-19 का पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान करो" "कन्या उत्थान योजना व बालिका प्रोत्साहन योजना का भुगतान करो" निजी कोचिंग के शिक्षकों का लॉकडाउन भत्ता देना होगा" "स्नातकोत्तर तक सभी कोर्स का फीस माफ करो व छात्रों का रूम रेंट मुख्यमंत्री राहत कोष से जमा करो" "बीएड कोर्स में बढ़ा हुआ शुल्क वापस लो" रेलवे का निजीकरण बंद करो" "नई शिक्षा नीति वापस लो, कॉमन स्कूल सिस्टम लागू करो"आदि गगनभेदी नारा लगाते रहे थे. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मार्च के संयोजक सह आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के नाक के नीचे +2 विद्यालय व कॉलेज में मुख्यमंत्री के घोषणा का धज्जियां उड़ाते हुए गरीब व मजबूर एससी/ एसटी छात्र व सभी कोटि की छात्राओं से मनमाने तरीके से बिना रसीद दिए हुए शुल्क लिया जाता है.लेकिन जिला प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती. वहीं एसएफआई के जिला अध्यक्ष आविनिश एवं एआईएसएफ के सुधीर कुमार ने कहा कि आज विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. यदि अति शीघ्र इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो हम बड़े आंदोलन की ओर बढ़ेंगे. प्रदर्शन के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता किया. प्रतिनिधिमंडल में आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार, एसएसआई के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, छात्र राजद के प्रमंडल अध्यक्ष राजू यादव, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिनव आंसू थे. वार्ता में जिलाधिकारी ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए अपने स्तर से देखने व सरकार से संबंधित मांगों को सरकार को लिखने की बात कहा. प्रदर्शन को लोकेश कुमार, मनीष यादव, रोशन कुमार, अविनाश कुमार, सोनू यादव, प्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी, स्तुति सिंह, द्रखशा जवी, गुंजन कुमार, प्रेम सागर, श्वेता कुमारी, रूबी कुमारी, अनुज कुमार, मनोज कुमार, दीपक यादव, मो. फरमान,मो. जावेद, राजन वर्मा, बृजेश यादव, प्रत्यूष यादव, गौरव शर्मा, रियाज शेख, अंकित यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह इत्यादि ने भी संबोधित किया. प्रदर्शन को देखते हुए समाहरणालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे|
जानिए रेखा देवी की जुबानी
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
Transcript Unavailable.
लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज जीके सहयोग से बहादुरपुर शिव दुर्गा मंदिर के प्रांगण में वार्ड 25 और 26 के जनता के बीच मास्क वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सामाजिक संगठनों के द्वारा चलाया जा रहा है बाढ़ राहत अभियान
राजद ने बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर 17 सूत्री मांगों को लेकर संविदा कर्मियों द्वारा जारी हड़ताल का समर्थन किया है l राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति, दोहरा मापदंड, एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार, असम्मानजनक मानदेय, कार्य आवश्यकता के वनिस्पत अल्प मानदेय, वेतन दिया जा रहा है तथा संविदा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर समस्तीपुर में छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा छात्र हित के 10 सूत्री मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में सुबह 10:00 बजे से अनिश्चितकालीन समय के लिए भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
25 अगस्त को पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ समस्तीपुर मंडल के आउटडोर शाखा के प्रतिनिधि मंडल एवं AISMA के प्रतिनिधि ने संघ के मंडल अध्यक्ष मुन्द्रिका प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सीनियर डीपीओ एवं सीनियर डी ओ एम से मिलकर 6 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा मांगो का ज्ञापन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा बिहार की कोकिलाबेन शारदा सिन्हा के मौत की अफवाह बिहार कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा जी की तबीयत में काफी सुधार है और फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं उन्होंने अपना एक वीडियो संदेश बनाकर लोगों को यह मैसेज दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
