जदयू कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण ! मोरवा प्रखंड के मरीचा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या छह में आंगनवाड़ी के निकट जदयू कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमारं शरण, प्रखंड उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से फलदार पौधों को रोपण किया। मौके पर राकेश कुमार रोशन, कामेश्वर प्रसाद , रामलाल शाह, शिव चंद्र सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, महेश रजक , मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद गफ्फूर आदि कार्यकर्ताओं ने भी वृक्षारोपण करते हुए सक्रिय सहयोग किया।
जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट पुस्तकालय भवन पर प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष यूनुस खान की अध्यक्षता एवं स्थानीय विधायक रामबालक सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि विकास कार्य के लिए मैं हमेशा जनता के बीच रहा हूं और रहूंगा। सभी जाति धर्म के लोग हमारे भाई हैं। वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इजहार अहमद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक रामबालक सिंह मंत्री बनेंगे। सूबे बिहार में नीतीश कुमार का लहर चल रहा है। अल्पसंख्यक कमिटी सहित छात्र, युवा, बुद्धिजीवी, दलित, मजदूर विधायक रामबालक सिंह के साथ हैं। वहीं मौके पर विधायक रामबालक सिंह ने पत्रकारों को भी सम्मानित किया। वहीं मौके पर मीडिया प्रभारी राजीव मिश्र, 20 सूत्री अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, युवा नेता अमर सिंह, मोहम्मद रिजवान,मोहम्मद अफजल, मोहम्मद बरकाती, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद फारूकउद्दीन, मोहम्मद रजवी, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद कारी सहित कई जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद थे।
रालोसपा के अनुसूचित प्रकोष्ठ के विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर अशोक मलिक को मनोनयन किया गया
लोक जनशक्ति पार्टी आईटी सेल के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने पूसा प्रखंड के आईटी सेल प्रखंड अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार को मनोनीत किया है जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा गया बधाई देने वालों में प्रखंड प्रमुख पूसा सह प्रदेश सचिव लोक जनशक्ति पार्टी रविता तिवारी लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल शर्मा ,विनोद ठाकुर, नंदलाल, आसिफ अली, चुन्नू ,एवं अन्य लोगो ने बधाई दिया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
खेमयू की बैठक में सरकार की नीतियों की आलोचना
GMRD कालेज के प्राचार्य ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
वारिसनगर प्रखंडाधीन उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोहुआ में वरीय शिक्षिका अभिलाषा कुमारी (स्नातक ग्रेड) के रहते कनीय शिक्षक विनोद कुमार पासवान के पास विद्यालय का प्रभार रखने का मामला संज्ञान में आया है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोहुआ में कार्यालयी व विभागीय आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वारिसनगर द्वारा कई बार प्रभार सौंपने के आदेश की अवहेलना कर पत्र प्राप्त करने से इंकार कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर के पत्रांक- 580/24-02-2020 को भी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पासवान द्वारा धत्ता बता दिया गया है। स्नातक ग्रेड की शिक्षिका अभिलाषा कुमारी के आवेदन पर पुनः पत्रांक- 1378/18-08-2020 व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वारिसनगर के ज्ञापांक- 155 दिनांक- 26-08-2020 द्वारा कनीय शिक्षक जो वर्तमान में प्रधानाध्यापक है विनोद कुमार पासवान पर वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना एवं कर्तव्यहीनता का आरोप लगाते हुए 3 दिनों के अंदर स्नातक ग्रेड की वरीय शिक्षिका अभिलाषा कुमारी को प्रभार सौंपते हुए प्रभार सूची की प्रति के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश निर्गत किया है। अन्यथा की स्थिति में वेतन बंद करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित करने की बात कही गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर के आदेशों का अनुपालन होता है या नहीं वहीं विभाग आगे क्या कार्यवाई करती है।
राजद के समस्तीपुर जिले के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वरीय वकील ठाकुर विक्रम सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि प्रखर वक्ता एवं समाजवादी चिंतक युवा वकील शिवतोष आचार्य राष्ट्रीय जनता दल समस्तीपुर के विधि प्रकोष्ठ का मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जानें अभी क्या है व्यक्तिगत लाभ की बात
कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रिकवरी दर वाले शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हुआ बिहार।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
