समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत स्थित "दिनेश भवन " परिसर में रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता-सह -समाजसेवी स्वर्गीय जंगबहादुर रायजी की "13 वी पुण्य-तिथि " पर उन्हें याद किया गया और "श्रद्धांजलि सभा " आयोजित कर उन्हें नमन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता-अवकाशप्राप्त लोको पायलट रामस्वार्थ राय, संचालन-साहित्यकार रामाश्रय राय 'राकेश ' , विषय प्रवेश -ईo राजेश कुमार तथा धन्यवाद् ज्ञापन- प्रोफेसर दिनेश्वर राय ने की l मौके पर अपने उद्द्गार व्यक्त करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा की स्वर्गीय जंग बहादुर रायजी ने सदैव समाज के उत्थान और रेल कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम किया था l वर्ष 1974 के ऐतिहासिक रेल हड़ताल में अपनी सक्रिय भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया l आंदोलन के समय 1974 में लगभग डेढ़ साल तक उन्हें जेल में गुजरना पड़ा l वो एक महान समाजसेवी और क्रान्तिकारी रेल ट्रेड यूनियन के नेता के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे l स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे l कार्यक्रम को रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामस्वार्थ राय, साहित्यकार रामाश्रय राय "राकेश " पूर्व जिला पार्षद रमेश राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , शिक्षाविद प्रोफेसर दिनेश्वर राय, ईo राजेश कुमार राय, छेदीलाल भरतिया, विधा भूषण यादव , रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , प्रमोद कुमार पप्पू , रविन्द्र कुमार रवि , मनोज कुमार राय, मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , जयलाल राय, रोजगार सेवक संघ के नेता राकेश मिश्रा, मोo ￰अजहर सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे l