बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तहत विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या- 138 से प्रथम दिन 4 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। जिसमें एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रामबालक सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी मंजू प्रकाश वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी विश्वनाथ चौधरी "तुफान" व निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत ठाकुर ने अपना पर्चा दाखिल किया। बता दें कि विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रामबालक सिंह पिछले 10 वर्षों से विधायक रह चुके हैं। तथा अपने पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास के कार्यों के आधार पर एक बार पुनः संघर्ष जारी रखते हुए नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं मंजू प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक कॉमरेड रामदेव वर्मा की पत्नी है। बता दें कि कॉमरेड रामदेव वर्मा 1980 से लेकर 2010 तक 6 बार विधायक रह चुके हैं। इस बार महागठबंधन से सीपीएम उम्मीदवार कॉमरेड अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसको लेकर मंजू प्रकाश वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रही है। आगे बता दें की मंजू प्रकाश वर्मा बक्सर से भी चुनाव लड़कर विधायक रह चुकी है। वहीं समाजसेवी विश्वनाथ चौधरी अपने छवि के आधार पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। जो लगातार विधानसभा क्षेत्र में गरीब गुरबों के बीच कंबल वितरण सहित अन्य तरह के लाभ देकर सहायता करते आ रहे हैं। साथ ही अमरजीत ठाकुर भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।बता दे कि निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत ठाकुर की मां खास टभका उत्तर पंचायत की वर्तमान मुखिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विधानसभा चुनाव को लेकर समस्तीपुर में फरार वारंटियों और शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने तेज किया अभियान समस्तीपुर। विधान सभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का लगातार अभियान जारी है। एसपी के आदेश पर रविवार को जिले में गिरफ्तारी और छापेमारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों में फरार जहां 33 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं अवैध शराब, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। अभियान के दौरान करीब 63 लीटर शराब भी जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के निर्देशानुसार जिले में स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए चल रहे अभियान के तहत रविवार को 6 माह से अधिक समय से फरार चल रहे 28 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। वहीं 6 माह से कम समय से लंबित वारंटों में से 18 वारंटों का निष्पादन किया गया। इसके अलावे नगर थाना के द्वारा एक कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अर्धसैनिक बलों के साथ पूरे जिले में छापेमारी कराई जा रही है। जिसमें 63 लीटर अवैध शराब, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है तथा अवैध शराब रखने के आरोप में तीन व अन्य आरोप में 30 यानि कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंघिया थाना के द्वारा छापामारी के क्रम में हत्याकांड के एक अभियुक्त मिथिलेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं कमजोर वर्गों के मतदाताओं में आत्मविश्वास जगाने हेतु 27 टोलों में अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग कराया गया है। एसएसटी टीम के द्वारा मोहिउद्दीन नगर विधानसभा में कुल दो लाख 38 हजार 830 रूपये जप्त किया गया। एफएस टीम के द्वारा विभूतिपुर विधानसभा के राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के उम्मीदवार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप मेंप्राथमिकी दर्ज़ की गयी है। वहीं पूरे जिले में वाहन चेकिंग कराई जा रही है, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में 49500 रूपये जुर्माना वसूला गया है। पुरे जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चिन्हित कर भारतीय दंड संहिता की धारा 107 के अंतर्गत 68 लोगों पर कार्रवाई की गई है। वहीं 110 लोगों के विरुद्ध भेजे गए सीसीए के प्रस्ताव में से 31 के विरुद्ध थाना बदर और जिला बदर की कार्रवाई की गई है। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट ।
नमस्कार, समस्तीपुर मोबाइल वाणी में आपका स्वागत है मैं चांद जहीर संवाददाता उजियारपुर दलसिंहसराय क्षेत्र के बसाधिया स्थित आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री रूपनारायण सिंह तथा संचालन श्री शमशाद आलम ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी 3 नवंबर को हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में श्री सत्यनारायण कुशवाहा को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 134 से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं के रूप में गंगा पासवान, उमेश राय, गया प्रसाद यादव (कवि) मोहम्मद शाहिद, नवीन ठाकुर, वशिष्ठ नारायण यादव आदि ने अपने नेता को विजय बनाने के लिए अपने-अपने विचार से अवगत कराया। अंत में श्री सत्यनारायण कुशवाहा ने कहा कि जो लोग पद पाकर भी आम जनता की समस्याओं को दूर नहीं करते ऐसे लोगों को चुनाव मैदान से उखाड़ फेंकने का काम करना है। आगे उन्होंने कहा कि मैं एक सामाजिक आदमी हूं और समाज की दुख दूर करना मेरा पहला कर्तव्य है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महनार, दिनाँक 12/10/2020 को समय 11.30 बजे पुरबाह्न् से स्थान कुशबाहा धर्मशाला महनार मे केंद्रीय मंत्री माननीय रामबिलास पासवान जी के निधन के पश्चात श्रद्धांजली सह शोक सभा का आयोजन दलित अधिकार मंच के द्वारा किया गया। दलित अधिकार मंच वैशाली के अध्यक्ष नवल भक्त जी के अध्यक्षता में आयोजित इस सभा का संचालन शिवप्रसाद राम दलित अधिकार मंच, महनार ने किया। खाद्य आपूर्ति सह उपभोक्ता संरक्षण मंत्री भारत सरकार ,माननीय रामविलास पासवान जी के आकस्मिक निधन के पश्चात श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया था। सभा में दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया तथा फूल एवं माला से स्वर्गीय रामबिलास पासवान जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित किया गया। तत्पश्चात पूर्ब नगर पंचायत अध्यक्ष बिनोद पासवान ने कहा की रामबिलास जी जन जन के नेता थे, देश और समाज के चहुँ मुखी विकास मे उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। अपने अध्यक्षिये संबोधन में नवल जी ने कहा कि रामबिलास जी का इस धरती पर अवतरण हुआ था, महान ब्यक्तित्व एवं कृतित्व से उन्होंने अपने आप को जिबन्त बना दिया ।उनके आदर्श, बिचार, सिधांत, द्रीढ़ निश्चय, एवं जन कल्याण कारी सोच अविश्वरणीय है जो देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जायेगा। मौके पर जयमंगल पासवान -एच आर डी, संजीत पासवान- एच आर डी, बिंदेश्वर् पासवान, पप्पु पासवान, सोहन लाल राम एच आर डी, संजीव कुमार ने अपने विचार ब्यक्त किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से अख्तरुल इस्लाम शाहीन को पुनः राजद से टिकट मिला है और राजद का प्रत्याशी बनाए जाने पर जिला में हर्ष एवं उमंग का आलम है l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रोसड़ा(समस्तीपुर)शहर के वार्ड नंबर महादेव मठ में रोसड़ा समस्तीपुर जानेवाली SH 55 की मुख्य सड़क की हालत खराब हो गई।सड़क पर गड्ढे हो गए है.या यु कहे गढ़े में सड़क हो गए हैं.रमेश शर्मा के लेथ मशीन के निकट से लेकर रमेश शर्मा,मनोज शर्मा के घर तक sh 55 सड़क की हालत बहुत ही जड़ जड़ हो चुकी हैं.जब के इस सड़क से आए दिन आलाधिकारी की गाड़ी गुजरती हैं.बावजूद इस के आलाधिकारी इस सड़क पर से हिचकोले खाते निकल जाते हैं.लेकिन इस ओर आलाधिकारी की निगाहे नहीं परती इस सड़क से अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी भूमि उप समाहर्ता, जिलाधिकारी से लेकर विधायक एमपी मंत्री सब का गुजरना होता हैं.लेकिन किन्ही महोदय का इस ओर ध्यान नहीं जाना आश्चर्य की बात ही न कहेंगे।सड़क बदहाली का मुख्य कारण हैं 24 घंटे सड़क पर पानी भरा रहता है।इस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।महादेव मठ में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां की सड़कों पर पानी भरा रहता है। इसके कारण लोगों को नालियों के गंदे पानी से निकलकर प्रतिदिन आना-जाना पड़ रहा है। वार्ड में रहने वाले आकाश प्रकाश शर्मा,प्रशांत शर्मा,पंकज कुमार,महेश सहित आदि का कहना है कि यहां की सड़क पर पानी भरा रहता है। इस कारण सड़क पर कीचड़ हो गई है। दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है।इसके कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले की सड़क पर 24 घंटा पानी भरा रहता है।इस कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हाे रहा है। मच्छर पनप रहे है। इसके साथ ही नपा प्रशासन ने यहां एक भी बार फोगिंग मशीन से छिड़काव नहीं कराया है.वार्ड मुख्य सड़क के दोनों तरफ नालियां नहीं बनी हैं।और एक तरफ बनी भी हैं तो वह प्यूरी तरह जाम रहती हैं.घर से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो रहा है। बारिश होते ही और भी मुश्किल बढ़ जाती है।इस बात को लेकर वार्ड के लोगो में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों में काफी नाराजगी देखने को मिला।
मिथिलांचल के विकास के लिए चुनाव मैदान में खड़ा हूं रामनंदन सिंह प्रत्याशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
मोहिउद्दीन नगर में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
नमस्कार समस्तीपुर मोबाइल वाणी में आपका स्वागत है
FST की टीम ने वसूला जुर्माना
