बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तहत विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या- 138 से प्रथम दिन 4 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। जिसमें एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रामबालक सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी मंजू प्रकाश वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी विश्वनाथ चौधरी "तुफान" व निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत ठाकुर ने अपना पर्चा दाखिल किया। बता दें कि विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रामबालक सिंह पिछले 10 वर्षों से विधायक रह चुके हैं। तथा अपने पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास के कार्यों के आधार पर एक बार पुनः संघर्ष जारी रखते हुए नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं मंजू प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक कॉमरेड रामदेव वर्मा की पत्नी है। बता दें कि कॉमरेड रामदेव वर्मा 1980 से लेकर 2010 तक 6 बार विधायक रह चुके हैं। इस बार महागठबंधन से सीपीएम उम्मीदवार कॉमरेड अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसको लेकर मंजू प्रकाश वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रही है। आगे बता दें की मंजू प्रकाश वर्मा बक्सर से भी चुनाव लड़कर विधायक रह चुकी है। वहीं समाजसेवी विश्वनाथ चौधरी अपने छवि के आधार पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। जो लगातार विधानसभा क्षेत्र में गरीब गुरबों के बीच कंबल वितरण सहित अन्य तरह के लाभ देकर सहायता करते आ रहे हैं। साथ ही अमरजीत ठाकुर भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।बता दे कि निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत ठाकुर की मां खास टभका उत्तर पंचायत की वर्तमान मुखिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
