नमस्कार, समस्तीपुर मोबाइल वाणी में आपका स्वागत है मैं चांद जहीर संवाददाता उजियारपुर दलसिंहसराय क्षेत्र के बसाधिया स्थित आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री रूपनारायण सिंह तथा संचालन श्री शमशाद आलम ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी 3 नवंबर को हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में श्री सत्यनारायण कुशवाहा को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 134 से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं के रूप में गंगा पासवान, उमेश राय, गया प्रसाद यादव (कवि) मोहम्मद शाहिद, नवीन ठाकुर, वशिष्ठ नारायण यादव आदि ने अपने नेता को विजय बनाने के लिए अपने-अपने विचार से अवगत कराया। अंत में श्री सत्यनारायण कुशवाहा ने कहा कि जो लोग पद पाकर भी आम जनता की समस्याओं को दूर नहीं करते ऐसे लोगों को चुनाव मैदान से उखाड़ फेंकने का काम करना है। आगे उन्होंने कहा कि मैं एक सामाजिक आदमी हूं और समाज की दुख दूर करना मेरा पहला कर्तव्य है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
