मटिऔर गांव में मनाई जेपी की 118वीं जयंती

पटना, 11 अक्टूबर वंदे मातरम फाउण्डेशन एवं संपूर्ण चित्रांश चेतना मंच के सौजन्य से आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती सह भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां समाज के अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से नवाजा गया। वंदे मातरम फाउण्डेशन के सौजन्य से राजधानी पटना में जमाल रोड स्थित होटल कुणाल इंटरनेशनल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती सह भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर संजय रघुवर, प्रभात कुमार श्रीवास्तव ,संजय मिश्रा और सुरेश कुमार अधिवक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित किये गये प्रमुख लोगों में रीना सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, संदीप विश्वकर्मा, प्रेम कुमार और रूपम त्रिविक्रम समेत कई अन्य शामिल थे। वंदे मातरम फाउण्डेशन एवं संपूर्ण चित्रांश चेतना मंच के अध्यक्ष राजन सिन्हा ने बताया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती सह भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन लोगों को भारत रत्न लाल बहादुर सम्मान से नवाजा गया, जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देते हुये अपनी सशक्त पहचान बनायी है। इनमें हर क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं।वर्ष 2008 से संस्था की ओर से भारत रत्न लाल बहादुर सम्मान का आयोजन किया जाता रहा है। संस्था के वरीय उपाध्यक्ष और संयोजक चयन समिति रवीन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों एवं क्षेत्रों में कई लोग अपने स्तर पर निस्वार्थ भाव से निरंतर बिहार को एक बेहतर और समृद्ध राज्य बनाने को प्रयासरत हैं। उन्हीं लोगों को प्रोत्साहित एवं उनके द्वारा बिहार और समाज के लिए किये जा रहे सराहनीय काम को सम्मान देने के लिये उन्हें यह सम्मान दिया गया है। वंदे मातरम फाउंडेशन के प्रधान महासचिव एडवोकेट अजय कुमार ने कहा कि संस्था की ओर से वैसे लोगों को सम्मान से नवाजा गया है जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान देते हुये अपनी सशक्त पहचान बनायी है। वंदे मातरम फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष नेहा पोद्दार ने बताया कि सम्मानित किये गये लोग वे रीयल हीरो हैं विभिन्न क्षेत्रों में जो निरंतर बिहार को एक बेहतर और समृद्ध राज्य बनाने को प्रयासरत हैं। श्री संजय रघुवर ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र से जुड़े लोग बेहतरीन काम कर रहे हैं और इस दिशा में राजन सिन्हा ने उन्हें सम्मान देकर शानदार पहल की है। श्री सुरेश कुमार अधिवक्ता ने कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिये श्री राजन सिन्हा और श्री रवीन्द्र कुमार की प्रशंसा की और सम्मानित सभी लोगों को मुबारकबाद दी।

दिनांक 11.10.2020 Covid19 Updates पॉजिटिव केस:4010 एक्टिव: 126 डिस्चार्ज:3874 मृत्यु:10 होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज:100 स्वास्थ्य आइसोलेशन में रह रहे मरीज:26 जिला में कुल एक्टिव कंटेनमेंट ज़ोन:09 होम आइसोलेशन में कितने लोगों से दूरभाष पर बात की गई:100

भारतीय मजदूर संघ के समस्तीपुर इकाई ने शुरू की तैयारी उक्त प्रदर्शन के मद्देनजर आज 10 अक्टूबर को अखिल भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महिला प्रमुख सुधा कुमारी के नेतृत्व में समस्तीपुर जिला इकाई के सदस्यों की बैठक शहर के चिनीमिल प्रांगन में आयोजित हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक लगूनिया सूर्यकंठ में मनाया गया डिजिटल बैंकिंग डे समस्तीपुर। जिले के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक लगूनिया सूर्यकंठ शाखा में डिजिटल बैंकिंग डे मनाया गया। बैंक की शाखाओं में जितने भी खाते खुले मौके पर ही ग्राहकों को खाते की एटीएम व विपिन उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही उन्हें डिजिटल बैंकिंग के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। वहीं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने लोगों को जागरूक करने के लिए डिजिटल बैंकिंग अभियान चलाया। एक दिवसीय अभियान के तहत डिजिटल बैंकिंग डे के तौर पर मनाया गया। मौके पर ग्राहकों को बताया गया कि केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल बैंकिंग के लिए अभियान चलाया गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप आयोजित कर लोगों को डिजिटल फॉर्म में बैंकिंग के लिए प्रोत्साहित किया गया। मौके पर शाखा प्रबंधक आलोक कुमार, कार्यालय सहायक पुष्पता कुमारी, विकाश कुमार, कलावती सहित कई खाताधारक उपस्थित थे। समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के लिए नितेश कुमार की रिपोर्ट।

भारतीय कायस्थ महासभा, नयी दिल्ली पंजीकृत आईटी-सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नई दिल्ली (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष-आई टी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ अमिताभ निगम ने बताया कि श्री आनंद सिन्हा जी को श्री राजीव रंजन जी एवं राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्षा श्रीमती रागिनी रंजन जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आई टी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफसे में उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं एवं आशा करता हूं के उनके समायोजन से हम बहुत जल्द ही दक्षिण भारत में एक सशक्त ऑनलाइन पहचान बनाने में सफल होंगे ।आईटी-सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर आनंद कुमार सिन्हा ने श्री राजीव रंजन, श्री योगेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती रागिनी रंजन और श्री अमिताभ निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उसमें अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करेगे।उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज से जुड़े लोगों को आगे बढ़ानें में उनसे जहां तक संभव हो सकेगा उसमें अपना योगदान देंगे तथा आईटी एंव टेक्नॉलोजी में के माध्यम से भी कायस्थ परिवार को एकजुट करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

अक्टूबर की शाम अपराधियों के गोली के शिकार सीएसपी संचालक मृतक जीतेंद्र गिरी के गांव ताजपुर थाना क्षेत्र के सोंगर जाकर उनके परिजनों से मिलकर भाकपा माले की टीम के सदस्य प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, खेग्रामस के प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने घटना की निंदा करते हुए परिजनों को सांत्वना देकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.मृतक के दरबाजे पर पहुंचे ग्रामीण, संबंधी एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गत रात्री करीब 1 बजे तक एनएच- 28 जाम के बाद कारबाई का आश्वासन देकर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव समस्तीपुर से सोंगर आते ही वातावरण आक्रोश एवं क्रंदन से भर गया. मृतक की माँ अहिल्या देवी, पत्नी सुनीता देवी आदि का रो-रोकर रोकर बुरा हाल है. अपने लाल के खोने के गम में बार-बार दांती लग रहा है. हत्याकांड से पुलिस के खिलाफ फैले आक्रोश के बीच मृतक के घर सोंगर के वार्ड नंबर-5 के गाछबन्नी में जीतेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया. पिता मुकेश गिरी ने मुखाग्नि दिया. मौके पर कई दलिए नेता के साथ, गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने एक स्वर में हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी कर पीड़ित के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, समस्तीपुर सदर द्वारा विशनपुर एवं केवस निजामत पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जागरूकता गतिविधि की शुरुआत जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर की गयी। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में दीदियों ने अपना हस्ताक्षर कर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। इसी दौरान दीदियों ने खुद एवं आस-पास के मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान करने का शपथ लिया। मौके पर जीविका दीदियों द्वारा रंगोली का निर्माण, मेहंदी लगाना, प्रभात फेरी आदि का भी आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान, सामाजिक विकास प्रबंधक मनोज रंजन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीलेश कुमार सिन्हा, सामुदायिक समन्वयक गुंजन सहित बड़ी संख्या में कैडर एवं दीदियां उपस्थित थीं।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर।आशा सेवा संस्थान (नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध युवा मंडल) द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लांच कैंपेन अंतर्गत सपथ समारोह का आयोजन संस्था के प्रधान कार्यालय नारायणपुर डढ़िया के सभागार में किया गया।नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक अमित कुमार के मार्गदर्शन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रखने वाले सावधानियों के लिए शपथ युवा मंडल आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में युवा एवं युवतियों को दिलाई गई।बताते चलें कि वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान खुद को सुरक्षित रखते हुए अमित कुमार वर्मा ने जनजागरूकता अभियान एवं जरूरत मंदो के बीच राहत सामग्री वितरण करने का कार्य किया संस्था द्वारा किये गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित भी किया गया।सचिव अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में विजय कुमार राम,निभा कुमारी, मनीषा कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजली कुमारी, निशा कुमारी, रानी कुमारी,बादल कुमार, दीपक कुमार, नीरज कुमार आदि ने सपथ लिया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग , कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखना , अनावश्यक बाहरी वस्तुओं को नहीं छूना , बार बार साबुन से हाथ साफ करते रहना अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलना एवं कोविड19 को लेकर सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करेंगे।तभी कोरोना हारेगा देश जीतेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शाहपुर पटोरी, मिथिलांचल दलित विकास समिति के सभाकक्ष में बिहार दलित विकास समिति के सौजन्य से पटोरी अनुमंडल के विभिन्न गाँव से आई महिलाओ के बीच महिला नेत्रीतव् प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्य क्रम की अध्यक्षता यूनिट कार्य क्रम सम्नवयक् नवल भक्त ने की जबकि दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन संस्था हेड क्वार्टर से महिला विकास पदाधिकारी सिस्टर फ्लोरीन ने की। अपने उद्घाटन संबोधन में सिस्टर फ्लोरीन ने कहा कि अधिकारों की प्राप्ति एवं समाज के समुचित विकास हेतु समूह की अगुआई करने वाले नेताओ मे क्षमता बर्धंन आबश्यक कदम है। नेत्रीतव् कर्ताओं मे समर्पण, ईमानदारी, संदर्षिता- कार्य कुशलता के साथ योजनाओ की जानकारी होना आवश्यक है। संस्था सचिव नवल जी ने बताया कि महिलाओ मे काफ़ी ताकत है, समाज एवं राष्ट्र की तकदीर तथा तस्वीर बदल सकती हैं, जरूरत है की महिला अपनी ताकत को पहचाने। युवा सम्नवयक् शिवप्रसाद राम ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में मनीषा के साथ हुई अमानवीय घटना पर चर्चा करते हुए बहन एवं बेटियों के इज्जत आबरू से हो रहे खिलबार पर चिंता ब्यक्त किया साथ ही इस प्रकार की घटना की निंदा सभी लोगो द्वारा किया गया। अमिता कुमारी, समाज सेविका ने सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका पर जानकारी दी। कार्य क्रम के प्रारंभ में देश तथा दलित समाज के राष्ट्रीय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय रामविलास पासवान जी के असामयिक निधन दुख ब्यक्त करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ए पी डी इंचार्ज सरस्वती कुमारी, सीमा कुमारी ,काजल कुमारी आदि ने भी महिला सशक्ति करण पर बल दिया। धन्यबाद ज्ञापन यूनिट महिला प्रकोष्ट अधिकारी पिंकी कुमारी ने की।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।