बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, समस्तीपुर सदर द्वारा विशनपुर एवं केवस निजामत पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जागरूकता गतिविधि की शुरुआत जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर की गयी। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में दीदियों ने अपना हस्ताक्षर कर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। इसी दौरान दीदियों ने खुद एवं आस-पास के मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान करने का शपथ लिया। मौके पर जीविका दीदियों द्वारा रंगोली का निर्माण, मेहंदी लगाना, प्रभात फेरी आदि का भी आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान, सामाजिक विकास प्रबंधक मनोज रंजन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीलेश कुमार सिन्हा, सामुदायिक समन्वयक गुंजन सहित बड़ी संख्या में कैडर एवं दीदियां उपस्थित थीं।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
