कायस्थों को राजनीति में मिले वाजिब प्रतिनिधित्व : योगेन्द्र श्रीवास्तव नयी दिल्ली/ पटना 15 अक्टूबर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नयी दिल्ली पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र श्रीवास्तव में राजनीति में कायस्थों को वाजिब प्रतिनिधित्व नहीं दिये जाने पर चिंता जाहिर करते हुये कहा कि उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिये। योगेन्द्र श्रीवास्तव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि इस बार का चुनाव पूर्ववर्ती चुनाव की तुलना में अलग है। इसका आकलन हम सबको मिलकर करना होगा। बिहार में जो पहले के चुनाव होते थे, वह अपने-अपने समाज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए होते थे। आगामी चुनाव अपनी अस्मिता को बचाने का है। आज हमको सुनियोजित तरीके से हमें हाशिए पर रखने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश की कुल जनसंख्या का सात प्रतिशत आबादी वाले समाज को आनुपातिक प्रतिनिधित्व नहीं देना हमें बहुत कुछ सोचने के लिए विवश करता है। यह आकलन उन राजनेताओं का है जिनका उदभव लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से हुआ था। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और श्री सच्चिदानंद सिन्हा जैसे मनीषियों का योगदान इतिहास में दर्ज है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे गौरवशाली अतीत और हमारी विरासत हमें सदैव गौरवान्वित करता रहा है और करता रहेगा। जिन राजनीतिक दलों ने हमारे समाज के लोगों को विधानसभा चुनाव में टिकट का वितरण किया है या जो कुल वंशज निर्दलीय चुनाव लड़ता है उसको पूरी शक्ति के साथ समर्थन करना है। यदि हमें कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो ईवीएम मशीन में नोटा के बटन का प्रयोग करना पूरी तरह से विधि मान्य है और यह हमारा संवैधानिक अधिकार है।
स्व. इं. अभय कुमार यादव की छठी पुण्यतिथि मनायी गयी पटना, होटल कुणाल इंटरनेशनल और होटल कोमल कुणाल प्रा.लिमिटेड के संस्थापक होटल व्यवसायी इं. अभय कुमार यादव की छठी पुण्यतिथि मनायी गयी। होटल व्यवसाय में स्वर्गीय अभय कुमार यादव उर्फ मुन्ना जी का बड़ा नाम रहा है। कुणाल इंटरनेशनल होटल में उनकी छठी पुण्यतिथि मनायी गयी।लाकडाउन के नियम एवं समाजिक दूरी का पालन कर श्रद्घांजलि कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय अभय कुमार यादव उर्फ मुन्ना जी की पत्नी अंजू देवी, पुत्र कुणाल यादव और परिवार के सदस्य समेत उनके रिश्तेदार और मित्र मौजूद थे। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। उनके पुत्र कुणाल यादव अब होटल होटल व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके भाई विनय कुमार पप्पू पूर्व डिप्टी मेयर पटना नगर निगम रह चुके हैं। जबकि पुत्री कोमल कुमारी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर हैं। कुणाल यादव ने कहा कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि जीवन में शुरूआती दौर में कठिनाई आती है लेकिन कड़ी मेहनत आपकों जीवन में सफलता दिलाती है। मेरे पिता ने कड़ी मेहनत कर अपने बलबूते संघर्ष कर अपनी पहचान बनायी है। मैं अपने आप को बेहद सौभाग्यशाली महसूस करता हूँ कि मैं स्वर्गीय अभय कुमार यादव का पुत्र हूँ। मैं कोशिश करूंगा कि पिता के पदचि्हनों पर चलते हुये होटल व्यवसाय को आगे बढ़ाउं।
महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अख्तरूल ईस्लाम शाहीन ने गुरूवार को भाकपा माले टीम के साथ ताजपुर पंचायत के मोतीपुर,चकमोतीपुरसमेत समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों का सधन दौड़ा कर 19 सितंबर को अपने नामांकन में भाग लेने एवं महागठबंधन के तमाम उम्मीदवारों को भारी मत से जीताकर सरकार बनाने में सहयोग देने की अपील की. मौके पर भाकपा माले के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बंदना सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, बासुदेव राय, शंकर सिंह, राजदेव सिंह, मंजीत कुमार, अर्जुन शर्मा, सुनील शर्मा, रामबाबू सिंह, अशोक राय, रकटू सिंह, दीपक लाल समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे. माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह चुनाव विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी बनाने, लागू करने के साथ ही संविधान, लोकतंत्र बचाने की भी लड़ाई है. हमें इसे मुकाम तक पहुंचाना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी व स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जितवारपुर चौथ , हकीमाबाद , विशनपुर , मोरदीवा, केवस निजामत तथा छतौना पंचायत में भ्रमण किया तथा आगामी 19 अक्टूबर को नामांकन में चलने का निमंत्रण दिया l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित रहे हैं। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है। कहा कि मैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिसने मुझे लोकतंत्र के मंदिर तक पहुंचाय। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा हर पल समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर बनाने के लिए समर्पित रहा है l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , मुखिया राजीव कुमार राय, पूर्व मुखिया अर्जुन चौधरी , पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले, सरपंच संघ की जिलाध्यक्ष बेबी साह, कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, पूर्व सरपंच भूषण महतो , पंचायत समिति सदस्य बिरजू महतो , पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुन्देश्वर पासवान , जिला राजद नेता ज्योतिष महतो, मनोज पटेल , राकेश यादव , सैयद एहसानुल हक चुन्ने, प्रमोद कुमार पप्पू , रामकुमार राय, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सतीश यादव , छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, अट्टा यादव , मोo कामिल , मोo बशीर अहमद , मोo आसिफ इकबाल, परमानन्द राय, विजय कुमार महतो , लक्ष्मण पासवान , अजीत आनंद, विजय राय, रामविनोद महतो , जयकृष्ण साह, कमलेश शर्मा , विजय शर्मा , मनोज दास, धर्मेन्द्र महतो , संजय कुमार , सत्यनारायण राय, रामसोगारथ राय, मनोज पासवान , बिन्देश्वर राम, सुनील सहनी, सूरज कुमार , मोo शयुम, मोo तौसीफ अहमद खान , गुड्डू सिंह , मोo हीरो, धीरज गिरी , मोo कादिर, मोo ऐनुल हक, लालबाबू पासवान , नगीना राय, मदन राय , बिट्टू रजक , शानू कुमार , मोo अमरोज , राजू रंगीला आदि मौजूद थे। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
अमरजीत ठाकुर ने किया बम्बैया हरलाल पंचायत का दौरा समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 138 के निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत ठाकुर ने विभिन्न पंचायतों में होते हुए बम्बैया हरलाल पंचायत बम्बैया हरलाल पंचायत ओरियामा के वार्ड 9 में मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। और जीत होने की बात बताया।
विभूतिपुर विधानसभा से तीसरे दिन महागठबंधन उम्मीदवार कॉमरेड अजय कुमार ने भरा नामांकन पर्चा समस्तीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 138 से महागठबंधन के उम्मीदवार कॉमरेड अजय कुमार ने तीसरे दिन अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने जाने से पहले कॉमरेड अजय कुमार सी पी आई एम पार्टी के संत शहीद कॉमरेड रामनाथ महतो एवं शहीद कॉमरेड वीरेंद्र सिंह के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर नामांकन दाखिल करने के लिए निकले। इस दौरान कॉमरेड अजय कुमार ने बताया कि इस बार की चुनाव बहुत ही रोचक है। अन्याय व जुमलेबाज सरकार के विरोध में जनता वोट करेगी। इस बार जनता का बिहार में बदलाव की आशा है। जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है। इस बार सभी जनता एकमत होकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बिहार में भी इस बार बदलाव होगा। हम लोग एकमत होकर महागठबंधन के उम्मीदवार कॉमरेड अजय कुमार को वोट देकर भारी मतों से जीता कर तेजस्वी कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे।वही उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन का उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता साइकिल से नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे। बता दें कि आलोक मेहता विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में आरजेडी के विधायक भी है। इस बार क्षेत्र में किए गए विकास कार्य के बदौलत महागठबंधन से आरजेडी के सीट पर नामांकन पर्चा दाखिल किए हैं।बता दें कि दोनों विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन पर्चा दाखिल करने में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता की भीड़ जुटी हुई थी।
मिथिलांचल दलित विकास समिति के सौजन्य से पटोरी के सभागार में युवाओ के विकास में शिक्षा की भूमिका विषयक कार्यशाला का उद्दघाटन शिक्षा प्रभारी श्री राधामोहंन सिंह जी ने किया | संबोधन में राधामोहंन जी ने कहा कि शिक्षा के अभाव में दलितो की स्थिति दयनीय बन गई है , विकास का मार्ग प्रसस्त करने के लिए शैक्षणिक माहौल का सृजन आबश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि दलित छात्रों मे गुणबत्ता पूर्ण शिक्षा बढ़ाने हेतु आठवीं से लेकर दसवीं क्लास तक प्रति छात्र को दोसौ रुपये की सहायता संस्था द्वारा प्रदान की गई है एवं उसी छात्र को प्रति वर्ष दो हजार रुपये छात्र- वृति संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जाता हैं | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभिन्न लूट कांडों में संलिप्त तीन अपराधी एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी बस स्टैंड से आगे धर्म कांटा के पास सीएसपी कर्मी से 68 हजार रुपए छिनतई, सितंबर माह में ताजपुर थाने के आनंदपुर गाछी के पास सीएसपी कर्मी से 45 हजार रुपए लूट एवं अक्टूबर माह में महेशपुर पुलिया के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 63 हजार रुपए लूट की घटनाओं का खुलासा सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने बुधवार 14 अक्टूबर को प्रेस वार्ता आयोजित कर किया। बता दें कि जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में विगत सितंबर एवं अक्टूबर माह में एनएच 28 के आसपास मुसरीघरारी ताजपुर थाना क्षेत्र में तीन लूट की घटनाएं हुई थी। घटनाओं के उद्भेदन हेतु थाना अध्यक्ष मुसरीघरारी पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष सारा रंजन पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में आसूचना संकलन की जा रही थी। इसी क्रम में 14 अक्टूबर को हुंडईया पेट्रोल पंप के पास से तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। विस्तृत पूछताछ में आदमियों ने बताया कि मुख्य रूप से सीएसपी संचालक एवं स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को रास्ते में रोककर हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को वे लोग अंजाम देते हैं। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार अपराधियों में से 2 अपराधी पूर्व में भी मुफस्सिल थाना के कांडों में अभियुक्त हैं। गिरफ्तार अपराध कर्मियों की पहचान नरेश पासवान पिता स्व. राम स्वार्थ पासवान साकिन रामपुर केशोपट्टी, राजा पिता जय कांत पासवान साकिन शीतलपट्टी, राजा पे. रंजीत पासवान साकिन रामपुर केशोपट्टी के रूप में की गई है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, कैंट में पुलिस हीरो होंडा मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 33एजे 7105, नगद छह हजार पांच सौ रुपए एवं तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं।
बिहार में यह पहला अवसर है कि 1 माह के अंदर ही विधानसभा और विधान परिषद क्षेत्र का चुनाव एक साथ होने जा रहा है। दोनों चुनाव की गहमागहमी लोगों को एक साथ सुनाई पड़ रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर अनुमंडल रोसरा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव अपने नामांकन पर्चा भरने पहुंचे साथ में भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य लोग थे
