विश्व खाद दिवस के अवसर पर हाशमी गांव में महिला किसानों के बीच अक्षय ऊर्जा के उपयोग पर परिचर्चा को संबोधित करते हुए दिल्ली से आई प्रियंका सिंह ने कही 100 करोड़ महिलाएं खेती का काम करती है।ऐसी स्थिति में किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए अक्षय ऊर्जा से चालित उपकरणों के इस्तेमाल से न सिर्फ पर्यावरण मानकों का ख्याल खा जा सकता है,अपितु जैव विविधता का संरक्षण सहित बेहतर जल प्रबंधन वायु अनुकूल खेती को बढ़ावा मिल सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डॉ. शिवाजी कुमार (राज्य आयुक्त निः शक्तता, बिहार सरकार) द्वारा पटना सिटी में अलग अलग जगहों पर कुछ दिव्यांगजनो और उनके परिजनों से मिला गया औऱ कोविड19 के दौरान होने वाली समस्या के बारे लिखित शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिए जानकारी प्राप्त काने के बाद मालूम पड़ा की अभी भी बहुत ऐसे दिव्यांग है जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र नही है तो किसी का राशन कार्ड की समस्या है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
18 अक्टूबर को एक दिवसीय नागरिक समेलन मुक्तापुर रेलवे स्टेशन के बगल में आयोजित की गई है। इस नागरिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कल समस्तीपुर आएंगे माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रभु नारायण झा ने द पुलरल्स पार्टी की प्रत्याशी के रूप में विभूतिपुर विधानसभा से नामांकन पर्चा दाखिल किया।मौके पर जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू,नीरज कुमार सिंह,साथी मुकेश,पवन,विजय सुमन,ऋतुध्वज आदि थे।उम्मीदवारी की प्रस्तावना भुसवर पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार ने दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पॉजिटिव केस:4099 एक्टिव: 153 डिस्चार्ज:3936 मृत्यु:10 होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज:115 स्वास्थ्य आइसोलेशन में रह रहे मरीज:38 जिला में कुल एक्टिव कंटेनमेंट ज़ोन:09 विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
*जिला संपर्क केंद्र हेल्पलाइन कोषांग का नंबर 06274 222251 एवं 06274-222252 है।* मतदाताओं को विशेष कर मतदान के दिन उनके मतदान केंद्र, मतदान केंद्र की संख्या इत्यादि की सूचना इलेक्ट्रॉनिक मेल या मोबाइल फोन/दूरभाष पर दिया जाना है। जिला स्तर पर जिला संपर्क केंद्र साहेल फ्लाइंग कोषांग के संचालन के निमित्त दो दूरभाष संख्या यथा 06274-222251 एवं 06274-222252 कार्यरत है। धन्यवाद।
आदर्श आचार संहिता लागू होने पर जिला एमसीसी कोषांग द्वारा प्राप्त दैनिक प्रतिवेदन के आधार पर निम्नलिखित अद्यतन स्थिति है।दीवाल लेखन 56, पोस्टर 644, बैनर्स 495, अन्य 65, कुल 1260 डिफेसमेंट किया गया है।37 केस दर्ज किए गए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहनपुर प्रखंड के जलालपुर पंचायत के एक निजी विद्यालय के परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहनपुर अवस्थित जीएमआरडी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने पल्स पोलियो की दवा पिलाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वाहन चेकिंग के दौरान दो युवतियों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने काटा गाड़ी का चालान समस्तीपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर जिले में पुलिस द्वारा जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर के पटेल गोलम्बर के नजदीक उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिसकर्मियों ने स्कूटी सवार दो युवतियों को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस के रोके जाने से भड़की युवतियों ने जमकर बबाल काटा और महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की। । इतना ही नही, उसने पुलिस पर ही बदसलूकी का भी आरोप जड़ दिया। दरअसल, नगर थाने की पुलिस पटेल गोलम्बर पर बैरिकेडिंग कर आने - जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवती आती दिखी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस ने लड़कियों से कागजात मांगेऔर हेलमेट नहीं लगाने को लेकर सुरक्षा सम्बन्धी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। यह बात बाइक चला रही लड़की को इतना नागवार गुजरी कि, उसने पुलिसकर्मी पर चिकने चिल्लाने लगी और हंगामा खड़ा कर दिया। जिससे सड़क पर जाम लग गयी। बीच सड़क करीब आधे घंटे तक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस बीच महिला पुलिसकर्मी पिंकी कुमारी ने बताया कि बिना हेलमेटके बाइक ड्राइव करने और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का चालान कर उसे जाने दिया गया।
