सरायरंजन में फ्लैग मार्च निकालकर भयमुक्त मतदान करने की अपील

मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने छापेमारी कर बरामद की विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

श्रम विरोधी कानूनों के विरूद्ध चेतावनी सप्ताह के बीच रेल कर्मचारियों के बोनस वितरण की मांग को लेकर रेलवे मजदूर संघ ने आयोजित किया कार्यक्रम | अखिल भारतीय रेलवे मजदूर के आह्वाहन के अनुसार विगत 16 अक्टूबर से केंद्र सरकार के द्वारा लागू तीन नए श्रम कानूनों के विरुद्ध अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शन के पूर्व समस्तीपुर मंडल के संघ के सदस्य चेतावनी सप्ताह मना रहे है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार इलेक्शन वॉच के तत्वावधान में आशा सेवा संस्थान के द्वारा में बलभद्रपुर में ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिला स्वयं सेवी संस्था संघ सह प्रगति आदर्श सेवा संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि चुनाव में धर्म, जाति के नाम पर वोट नहीं देकर साफ छवि वाले ईमानदार उम्मीदवार को वोट दें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव आगामी 22 अक्टूबर को संपन्न होगा और 13 प्रत्याशी अभी चुनाव मैदान में हैं। समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी रामदेव राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करके वोले मैं दूसरी बार दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चोरी से काटा जा रहा सरकारी पेड़ गिरा बिजली के पोल के ऊपर, दबकर गाय हुई घायल समस्तीपुर : जिले के ताजपुर प्रखंड में गाय के ऊपर एक बिजली का पोल गिरने से गाय घायल हो गई। आपको बता दें कि चोरों के द्वारा जल्दबाजी में चोरी से काटा जा रहा सरकारी पेड़ बिजली के पोल पर गिर पड़ा। जिससे पोल टूटकर गिर गया और उसके बगल में बंधी हुई गाय उसमें दब गई। गाय छटपटाती रही लेकिन बिजली का नंगा तार लगातार स्पार्क करने के कारण लोगों की गाय को बचाने जाने का साहस नहीं हो रहा था। यह हृदयविदारक खेल घंटों चलता रहा। बिजली काटने के लिए दर्जन बार के करीब जेई को फोन किया गया लेकिन जेई फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोगों ने बास-बल्ले की सहायता से किसी तरह गाय को पोल के नीचे से निकाला। मवेशी चिकित्सक को बुलाकर गाय कि ईलाज कराई जा रही है। बतोर चिकित्सक गाय की बचने की संभावना कम है। मामला ताजपुर पंचायत के मोतीपुर एन एच किनारे, वार्ड-10 स्थित पोस्ट आफिस के पास का बताया जाता है। गाय पालक भोला शर्मा ने घटना की जांच कर जेई, पेड़ काटवाने वाले समेत तमाम दोषियों पर कारबाई की मांग की है। भाकपा माले सह किसान नेता ने कहा कि इमरजेंसी में फोन करने पर फोन न उठाना जेई की मनमानी रवैया है। तार गाय पर गिरा, आदमी दौड़कर भाग गये। यदि नहीं भागते तो और भी बड़ी हादसा हो जाती। इसके जिम्मेवारी जेई की है। जेई अपने कार्य पद्धति में सुधार लाए वरना भाकपा माले आंदोलन करेगी।

अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व हथियार के साथ तीन गिरफ्तार समस्तीपुर : जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ- 28 स्थित बसढिया गाँव के पास से पुलिस ने हथियार के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपराधिक घटना को अंजाम देने में लगे एक गिरोह के तीन अपराधियों को धर दबोचा जबकि उनके तीन साथी बाइक से भागने में सफल रहे। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक चोरी की  बाइक एवं तीन मोबाइल को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संदर्भ में शनिवार को थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि डाकेजनी  की घटना को अंजाम देने को लेकर अपराधियों की इकठ्ठा होने की सूचना मिली थी। जिस पर मेरे नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। जिसमें वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के यदुनंदनपुर वार्ड नंबर 6 निवासी हरिश्चंद्र सहनी के पुत्र अमरनाथ सहनी, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर केशवपट्टी निवासी रामजतन राउत के पुत्र बैद्यन्नाथ राउत एवं बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड नंबर 11 निवासी सोली राउत के पुत्र बिरजू राउत को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक चोरी की अपाची बाइक एवं तीन मोबाइल को बरामद किया गया है।वहीं तीन  बदमाश फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, दरोगा चंद्रभूषण कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान धनंजय कुमार सिंह  एवं राजेश कुमार आदि शामिल थे।

महागठबंधन समर्थित भाकपा(माले) के वारिस नगर के उम्मीदवार फूलबाबू सिंह एवं कल्याणपुर विधानसभा के उम्मीदवार रंजीत राम के समर्थन में आयोजित हुआ नागरिक सम्मेलन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

गंगा मे स्नान करने के क्रम मे एक सैनिक की मौत। समस्तीपुर : गंगा में स्नान करने के क्रम में एक सैनिक की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से युवा सैनिक की मौत हो जाने से इलाके में मातम छा गया है। मृतक सैनिक की पहचान थाना क्षेत्र के ईनायतपुर निवासी राम प्रवेश झा के पुत्र राहुल कुमार (26) के रुप में किया गया है। बताया जा रहा है कि  बुल्गानीन चौक के निकट गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण मौत हो गई है। मृतक वर्तमान मे छत्तीसगढ़ मे सीआरपीएफ मे कार्यरत था। मलमास उतरने व माँ दुर्गे की कलश स्थापना दिवस के कारण सपरिवार गंगा स्नान करने गया था जिसमें उसके माँ, पत्नी व बच्चे शामिल थे। परिवार के सभी लोग डूबते हुए आँखों से देखा पर बचा नही सके।

आज दिनांक 17 अक्टूबर 2020 को 138 बिभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के 6 पंचायत के लिए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन दलसिंहसराय के मलपुर में किया गया।इस कार्यालय का उद्घाटन विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड अजय कुमार ने फीता काटकर किया।इस मौके पर एक सभा हुई सभा की अध्यक्षता राजद के संजय कुमार महतो ने किया।इसका संचालन सीपीआईएम के विनोद कुमार समीर कर रहे थे।सभा को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, महागठबंधन प्रत्याशी अजय कुमार, एटक के राज्य सचिव राम विलाश शर्मा, छात्र राजद के शशि रंजन, राजद के नंदू जी,मो इस्लाम,राकेश कुमार,सीपीआई के पवन कुमार आजाद, सीपीआईएम के मनोज कुमार गुप्ता, एडवा की नीलम देवी आदि ने संबोधित किया सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कि यह चुनावी कार्यालय मुख्यतः छः पंचायतों के चुनाव अभियान का केंद्र बनाया गया है। हमे इन पंचायतों में कैंपेन के लिए कई टीम बनाया जाएगा। नीतीश कुमार के राज्य में छात्र युवा काफी असहज महसूस कर रहे हैं। भ्रष्टाचार का घरा भर चुका है। आज देश के न्यायपालिका,विधायिका एवं कार्यपालिका में भी भ्रष्टाचार व्याप्त हो चुका है।इसीलिए हमें इन सभी चीजों को बचाने के लिए आगे आना होगा और इसके लिए राज्य भर में राजद,कांग्रेस,सीपीआई,सीपीएम एवं माले के ने मिलकर एक महागठबंधन का निर्माण किया गया। इसलिए महागठबंधन के उम्मीदवार अजय का विजय तय करने के लिए जोर शोर से मेहनत करना होगा। मौके पर विधानचंद, अर्जुन राय, राकेश कुमार, प्रकाश सिंह,महेश कुमार, अवनीश कुमार, बबलू कुमार,महेंद्र सिंह, अरविंद राय, कुंदन कुमार, कुंदन राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।