गंगा मे स्नान करने के क्रम मे एक सैनिक की मौत। समस्तीपुर : गंगा में स्नान करने के क्रम में एक सैनिक की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से युवा सैनिक की मौत हो जाने से इलाके में मातम छा गया है। मृतक सैनिक की पहचान थाना क्षेत्र के ईनायतपुर निवासी राम प्रवेश झा के पुत्र राहुल कुमार (26) के रुप में किया गया है। बताया जा रहा है कि  बुल्गानीन चौक के निकट गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण मौत हो गई है। मृतक वर्तमान मे छत्तीसगढ़ मे सीआरपीएफ मे कार्यरत था। मलमास उतरने व माँ दुर्गे की कलश स्थापना दिवस के कारण सपरिवार गंगा स्नान करने गया था जिसमें उसके माँ, पत्नी व बच्चे शामिल थे। परिवार के सभी लोग डूबते हुए आँखों से देखा पर बचा नही सके।