नीतीश- मोदी के सुशासन एवं विकास की सरकार का पोल खोल रहा है मुख्यालय के सर्किट हाउस के पास करीब एक साल से नाले से निकलकर सड़क पर बहता पानी. नाले की सफाई कर जल निकासी के लिए स्थानीय दुकानदार कई बार नप अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी आदि को आवेदन भी दिया गया। लेकिन सुशासन के सरकार की मनमानी प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रजा ही प्रभु है कार्यक्रम के तहत आज समस्तीपुर राष्ट्रीय जनता दल के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री अख्तरुल इस्लाम शाहीन से वार्ता।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर (विभूतिपुर) इंडिया लाइव 7 के पत्रकार संजय कुमार सिंह के पिता कपिल देव सिंह का निधन हो गया। जो विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 3 निवासी थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जानिए समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी मुरारी कुमार सिंह के बारे में

इस नवरात्रि प्रिया मलिक की आवाज में दुर्गा कवच रिलीज हुआ संस्कृत के इन मंत्रों को संगीत बध किया है एल के लक्ष्मीकांत ने पंकज नारायण अपूर्वा बजाज एवं भक्ति द्वारा प्रस्तुत श्री दुर्गा कवच डिजिटल प्लेफॉर्म एवं यूट्यूब चैनल पर बहुत कम समय में तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार यात्रा पर आई बॉलीवुड सिंगर प्रिया ने बताया की बिहार की बेटी हूं इसीलिए बिहार के संगीत को संपूर्ण विश्व में प्रचारित करना मेरा लक्ष्य है। इससे पहले प्रिया द्वारा गाए भोजपुरी एवं मैथिली गीतों को श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया गया है बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के ऊपर गाया गया प्रिया का गाना जिसमें 'फ्यूचर दिखे तो उसे वोट दो' भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है बिहार की संस्कृति एवं संगीत का योजनाबद्ध तरीके से इंडस्ट्री में प्रस्तुत करने के लिए प्रिया निरंतर प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में प्रिया द्वारा गाया गाना 'अर्जी अर्जी भोला केकरा' रिलीज होने वाला है। सोशल मीडिया पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के लिए प्रिया लगातार बिहार की अच्छी तस्वीरें पोस्ट कर रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म से तथा रोड शो के माध्यम से भी जनता को जागरूक कर रही हैं।प्रिया किसी भी दल या निर्दलीय क्या लेकिन अच्छे उम्मीदवार को चुनने की अपील कर रही हैं। जनता द्वारा भी प्रिया का भव्य स्वागत किया जा रहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्री कृष्ण मोहन चौधरी जी | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

रायबहादुर सिंह कालेज, अन्दौर के NSS स्वयंसेवकों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली

मोहिउद्दीन नगर थाना के दो साल से फरार आरोपी सहित पांच गिरफतार

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी अश्वमेघ देवी ने मथुरापुर स्थित अपने आवास से चलकर समस्तीपुर समाहरणालय में पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किये । अश्वमेध देवी इससे पूर्व में उजियारपुर लोकसभा से सांसद और कल्याणपुर विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रह चुकी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

हाई कोर्ट ने मतगणना कार्य में सासाराम प्रखंड के मुखिया की मतगणना कार्य मे गड़बड़ी करने के आरोप में रोहतास के तत्कालीन प्रशिक्षु सह वर्त्तमान समस्तीपुर डीएम समेत 51 पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है | समस्तीपुर जिले में भी हमेशा जिलाधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगे हैं | संपादक महोदय ने स्पस्ट कहा कि जिलाधिकारी के रहते निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराना संभव नहीं है इसलिए जिला अधिकारी को चुनाव आयोग से हटाने की मांग की जा रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।